Weather Alert: दिल्ली और एनसीआर में भी कई जगहों पर कोहरा, कुछ स्थानों पर हल्की बारिश

Webdunia
बुधवार, 20 जनवरी 2021 (08:28 IST)
नई दिल्ली। दक्षिणी राजस्थान और इससे सटे भागों के पास एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है तथा एक चक्रवाती सिस्टम बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिमी भागों के पास पहले की तरह सक्रिय है। उत्तर-पूर्वी बिहार और इससे सटे भागों के ऊपर भी एक चक्रवाती सिस्टम दिखाई दे रहा है। मध्यभारत में विदर्भ और इससे सटे भागों के पास विपरीत चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दिखाई दे रहा है।
ALSO READ: शपथग्रहण समारोह से पहले भावुक हुए जो बाइडन, याद आया बेटा
स्काईमेट से प्राप्त समाचार के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु, अंडमान व निकोबार द्वीप समूह के पूर्वी हिस्सों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। एक-दो स्थानों पर इन भागों में मध्यम बौछारें भी दर्ज की गई हैं। इस समयांतराल में कोहरे का असर उत्तर भारत के मैदानी भागों और गंगा के मैदानी इलाकों के ऊपर देखा गया।
घने कोहरे से रेल, सड़क व हवाई यातायात प्रभावित हुआ। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में भी कई जगहों घना कोहरा छाया रहा। 
 
अगले 24 घंटों के मौसम का पूर्वानुमान : अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी असम, अरुणाचल प्रदेश और नगालैंड के उत्तरी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश के ऊंचाई वालों इलाकों में हल्की बर्फबारी की भी संभावना है। देश के बाकी हिस्सों में मौसम मुख्यत: साफ रहेगा।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

अब CISF करेगी संसद की सुरक्षा, कल से संभालेगी कमान

कानपुर में आवारा सांड का आतंक, जिला जज के डिप्टी नाजिर की ली जान

आगरा की मस्जिद में मिला युवती का अर्द्धनग्न शव, बलात्कार की आशंका

Kuno Park से भटका चीता ग्वालियर पहुंचा, बकरी को बनाया शिकार, किसानों को किया अलर्ट

ईरान के राष्ट्रपति रईसी के हेलीकॉप्टर की हार्ड लैंडिंग, जा रहे थे अजरबैजान

अगला लेख