विदेशी पर्यटक बिना किसी बाधा के अंडमान-निकोबार द्वीप समूह जा सकते हैं

Webdunia
सोमवार, 15 अक्टूबर 2018 (21:44 IST)
नई दिल्ली। गृह मंत्रालय के अपने पिछले आदेश में संशोधन करने के बाद अब विदेशी पर्यटक बिना किसी बाधा के अंडमान-निकोबार द्वीप समूह जा सकते हैं। पिछले आदेश के अनुसार विदेशी पर्यटकों के लिए पहुंचने के 24 घंटे के अंदर विदेशी पंजीकरण अधिकारी के सामने पंजीकरण कराना अनिवार्य था।
 
 
इस केंद्रशासित प्रदेश में विदेशी पर्यटकों के आगमन को बढ़ावा देने के पर्यटन मंत्रालय के सुझाव पर यह कदम उठाया गया है। 17 सितंबर को यह आदेश जारी किया गया था। इस आदेश से पहले एक निर्देश आया था जिसमें विदेशियों को बिना किसी बाधा के अंडमान एवं निकोबार में 29 रिहायशी और 11 गैररिहायशी द्वीपों में जाने की इजाजत थी। पहले विदेशी (निषिद्ध क्षेत्र) आदेश, 1963 के तहत आंगुतकों को इन क्षेत्रों में जाने की मनाही थी।
 
पर्यटन मंत्रालय पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम के निषिद्ध क्षेत्रों और अन्य क्षेत्रों में प्रवेश संबंधी नियमों में ढील देने पर जोर दे रहा है। यह प्रस्ताव भी है कि राजस्थान, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों से यात्रा बंदिश हटाई जाए। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

अमरनाथ यात्रा के लिए 65 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन, 29 जून को रवाना होगा पहला जत्था

Petrol Diesel Prices: तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल डीजल के नए भाव, जानें क्या हैं ताजा कीमतें

व्हाइट हाउस ने की भारत की प्रशंसा, कहा- दुनिया में भारत जैसे जीवंत लोकतंत्र बहुत कम

50 शहरों में पारा 45 डिग्री पार, 10 राज्यों में भीषण लू का अलर्ट

8 राज्यों की 49 सीटों पर आज थमेगा चुनाव प्रचार का शोर, 20 मई को मतदान

अगला लेख