'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल हुए पूर्व सेनाध्यक्ष दीपक कपूर, भाजपा और कांग्रेस में वाकयुद्ध

Webdunia
सोमवार, 9 जनवरी 2023 (16:36 IST)
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने 'भारत जोड़ो यात्रा' में पूर्व सेना प्रमुख जनरल (सेवानिवृत्त) दीपक कपूर के शामिल होने को लेकर सोमवार को सवाल खड़े किए तो कांग्रेस ने उस पर पलटवार करते हुए कहा कि सत्तारूढ प़ार्टी देश के जांबाजों पर कीचड़ उछाल रही है। कपूर और रक्षा सेवाओं के कुछ अन्य सेवानिवृत्त अधिकारी हरियाणा में 'भारत जोड़ो यात्रा' में राहुल गांधी के साथ शामिल हुए।
 
राहुल गांधी के साथ कपूर की पदयात्रा वाली तस्वीर साझा करते हुए भाजपा के आईटी प्रकोष्ठ के प्रमुख अमित मालवीय ने ट्वीट किया कि पूर्व सेना प्रमुख जनरल (सेवानिवृत्त) दीपक कपूर राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल हुए। कपूर को आदर्श घोटाले में कई दूसरे वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के साथ अभ्यारोपित किया गया था। उन्होंने कहा कि जांच समिति की यह राय थी कि सैन्य बलों को शर्मिंदा करने के लिए इन अधिकारियों को किसी सरकारी पद पर आसीन होने से प्रतिबंधित किया जा सकता है।
 
मालवीय पर निशाना साधते हुए कांग्रेस की सोशल मीडिया प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि जनरल कपूर 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के योद्धा हैं। उन्हें परम विशिष्ट सेवा पदक, अतिविशिष्ट सेवा पदक, विशिष्ट पदक और सेना पदक से नवाज गया हैं। उन्होंने 1967 से 2010 के दौरान 4 दशकों तक राष्ट्र की सेवा की है। आपको हमारे योद्धाओं को बदनाम करने के लिए शर्म आनी चाहिए। आप पर दया आती है। सुप्रिया श्रीनेत के ट्वीट को टैग करते हुए कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि आप इस तरह की बीमार सोच वाले से और क्या उम्मीद कर सकती हैं?
 
कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा कि इनके (मालवीय) बॉस उस समय एक और स्तर पर गिर गए थे, जब उन्होंने 2017 के विधानसभा चुनाव के समय जनरल दीपक कपूर और डॉक्टर मनमोहन सिंह पर आईएसआई के साथ मिलकर साजिश रचने का आरोप लगाया था। जेटली (पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली) को इसके लिए संसद के भीतर माफी मांगनी पड़ी थी।(भाषा)(फोटो सौजन्य : ट्विटर)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर क्यों है भारत? क्या मोदी-ट्रंप की दोस्ती का वक्त पूरा हो गया है?

डोनाल्ड ट्रंप को करना पड़ सकती है PM मोदी से बात, क्यों बोले अमेरिकी विशेषज्ञ

शशि थरूर ने फिर कही कांग्रेस को चुभने वाली बात, डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ को लेकर क्या बोले

देश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण में कितनी होगी बारिश, IMD ने जताया यह अनुमान

मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बरी होने पर रोई उमा भारती, कहा दिग्विजय ने रची भगवा आतंकवाद की झूठी थ्योरी

सभी देखें

नवीनतम

बवाल के बीच बिहार में वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट जारी, राजनीतिक दलों को भी मिली कॉपी

LIVE: अमरनाथ यात्रा दूसरे दिन भी स्थगित, जानिए क्या है वजह?

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव बोलीं, डोनाल्ड ट्रंप को मिले नोबेल शांति पुरस्कार

यूपीआई से लेकर गैस सिलेंडर की कीमतों तक अगस्त में हुए 5 बड़े बदलाव, क्या होगा आप पर असर?

अनिल अंबानी की बढ़ीं मुश्किलें, ईडी ने पूछताछ के लिए 5 अगस्त को किया तलब

अगला लेख