Yeddyurappa appears before CID: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा (Yeddyurappa) 'यौन अपराधों से बच्चों का सरंक्षण' (पॉक्सो) कानून के तहत दर्ज एक मामले के संबंध में पूछताछ के लिए सोमवार को आपराधिक अन्वेषण विभाग (CID) के समक्ष पेश हुए। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने 14 मार्च को दर्ज मामले के संबंध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता की गिरफ्तारी पर शुक्रवार को रोक लगा दी थी।
पुलिस के मुताबिक 17 वर्षीय एक लड़की की मां की शिकायत के आधार पर येदियुरप्पा के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की धारा 354 ए (यौन उत्पीड़न) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
येदियुरप्पा पर है छेड़छाड़ का आरोप : शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि इस साल 2 फरवरी को येदियुरप्पा ने यहां डॉलर कॉलोनी में अपने आवास पर मुलाकात के दौरान उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की थी। येदियुरप्पा (81) ने आरोपों को खारिज कर दिया और कहा कि जनता ऐसे लोगों को सबक सिखाएगी, जो उनके खिलाफ साजिश रचने में शामिल हैं।(भाषा)
क्या आपकी देशभक्ति पैसों के लिए छुट्टी पर है, पहलगाम आतंकी हमले को कैसे भूल गए क्रिकेटर, देशभक्ति दिखाना सिर्फ सेना का काम, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा
धर्मांतरण गैंग की शिकार मेरठ की आशा नेगी की कहानी, पढ़िए छांगुर बाबा के राइटहैंड बदर सिद्दीकी ने कैसे फंसाया जाल में
मॉनसून सत्र से पहले डोनाल्ड ट्रंप बढ़ा रहे मोदी सरकार की मुश्किल, मोदीजी, 5 जहाजों का सच क्या है? देश को जानने का हक है
बिग बैंग के कुछ ही क्षणों बाद ब्रह्मांड ने खुद को नष्ट क्यों नहीं कर लिया, सर्न की खोज में सामने आया जवाब
कहीं आपको भी तो नहीं ट्रंप की यह बीमारी, दिल तक खून पहुंचने में दिक्कत, जानिए क्या है लक्षण और इलाज