मॉरीशस के पूर्व प्रधानमंत्री अनिरुद्ध जगन्नाथ का निधन, शनिवार को भारत में राजकीय शोक

Webdunia
शुक्रवार, 4 जून 2021 (22:38 IST)
मॉरीशस के पूर्व प्रधानमंत्री अनिरुद्ध जगन्नाथ का निधन हो गया। वे 91 वर्ष के थे। वे मॉरीशस के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति दोनों ही पदों पर कार्य कर चुके हैं। गृह मंत्रालय की तरफ से इस बारे में शुक्रवार को घोषणा की गई। भारत सरकार ने शनिवार को एक दिवसीय राजकीय शोक का ऐलान किया है।

खबरों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मॉरीशस के अपने समकक्ष प्रविंद जगन्नाथ से फोन पर बात की और पूर्व प्रधानमंत्री अनिरुद्ध जगन्नाथ के निधन पर संवेदनाएं व्यक्त कीं। उनके सम्मान में भारत सरकार ने फैसला किया है कि कल (शनिवार) को पूरे देश में राजकीय शोक मनाया जाएगा। शोक के दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।

गौरतलब है अनिरुद्ध जगन्नाथ के पूर्वज यूपी के बलिया जिले केरसड़ा थाना इलाके के अठिलपुरा गांव में रहने वाले थे। भारत सरकार द्वारा अनिरुद्ध जगन्नाथ को पिछले साल देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

जेडी वैंसः यूरोप को चीन और रूस नहीं अपनी नीतियां से खतरा

कौन हैं ज्ञानेश कुमार जो संभालेंगे चुनाव आयोग की कमान?

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

इंडिया का नाम बदलकर भारत किया जाए, दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका

क्‍या UP की शहजादी को होगी फांसी, UAE की जेल में है बंद, भारतीय दूतावास रख रहा नजर

अगला लेख