Update : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह एम्स में भर्ती, हालत स्थिर

Webdunia
बुधवार, 13 अक्टूबर 2021 (23:05 IST)
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहनसिंह को अस्वस्थ होने की वजह से बुधवार को यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया। कांग्रेस के सूत्रों ने यह जानकारी दी।
 
पार्टी के एक सूत्र ने बताया कि दो दिन पहले उन्हें बुखार आया था। बुखार उतरने के बाद वह कमजोरी महसूस कर रहे थे। आज चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें एम्स भर्ती कराया गया है। उन्हें चिकित्सकों की देखरेख में रखा गया है और चिंता की कोई बात नहीं है।
 
उधर, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और मीडिया विभाग के सह-प्रभारी प्रणव झा ने ट्वीट किया, ‘‘पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी के स्वास्थ्य के संदर्भ में कुछ अफवाहें चल रही हैं जो आधारहीन हैं। उनकी हालत स्थिर है। उनका नियमित उपचार हो रहा है। जरूरत पड़ने पर हमें नयी सूचनाएं साझा करेंगे। चिंता के लिए मीडिया के अपने साथियों का धन्यवाद करता हूं। 
 
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और कांग्रेस के कई अन्य नेताओं ने मनमोहन सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। चन्नी ने ट्वीट किया कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के जल्द स्वस्थ होने और अच्छी सेहत की कामना करता हूं।  कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि मनमोहन सिंह जी के जल्द और पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना करती हूं। 
 
इसी साल अप्रैल में मनमोहन सिंह कोरोना से संक्रमित भी हुए थे और एम्स में कुछ दिनों तक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी मिली थी। पूर्व प्रधानमंत्री ने चार मार्च और तीन अप्रैल को कोरोना के टीकों की दो खुराक ली थी। पिछले साल एक नई दवा के कारण रिएक्शन और बुखार होने के बाद भी मनमोहन सिंह को एम्स में भर्ती कराया गया था। कई दिनों के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी।
 
मनमोहन सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और फिलहाल राजस्थान से राज्यसभा सदस्य हैं। वे 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। एम्स में 2009 में उनकी हृदय बाईपास सर्जरी हुई थी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

सभी देखें

नवीनतम

अपराध की दुनिया का सबसे करीबी दोस्‍त शेरू कैसे बन गया चंदन मिश्रा का जानी दुश्‍मन, सरेआम हत्‍या से बिहार में बवाल

अजमेर शहर में जल प्रलय, सड़कों पर लोग बहते दिखे, शहर की गलियां नदी बन गई

'सामना' में बोले उद्धव ठाकरे, ठाकरे सिर्फ एक ब्रांड नहीं बल्कि महाराष्ट्र की पहचान

UP में पुलिस भर्ती में फर्जीवाड़ा, 4 युवाओं के प्रमाण पत्र निकले फर्जी

वाराणसी में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, 5 गिरफ्तार

अगला लेख