पूर्व राष्ट्रपति कोविंद ने बेचा अपना पुराना घर, जानिए क्‍या है कीमत...

Webdunia
शनिवार, 22 अक्टूबर 2022 (21:37 IST)
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कानपुर में महर्षि दयानंद विहार कल्याणपुर स्थित अपने पुराने घर को बेच दिया है। पूर्व राष्ट्रपति ने अपना यह घर 1 करोड़ 80 लाख में बेचा है। शुक्रवार को पावर ऑफ अटॉर्नी के जरिए कानपुर में इस घर की रजिस्ट्री हुई है। पूर्व राज्यसभा सदस्य रहे रामनाथ कोविंद के राष्ट्रपति बनते ही उनके कानपुर का आवास सुरक्षा घेरे में ले लिया गया था।

खबरों के अनुसार, अब इस घर में डॉक्टर दंपति श्रीति बाला और डॉक्टर शरद कटियार रहेंगे। इस घर को खरीदने वाले डॉक्टर शरद कहते हैं कि यह मेरा सौभाग्य है। ईश्वर ने कृपा की कि मुझे इस मकान में रहने का अवसर मिलेगा। कोविंद का कार्यकाल खत्म होने के बाद प्रोटोकॉल और परंपरा के तहत उन्हें दिल्ली में बंगला मिला है। उनका परिवार अब वहीं रहेगा।

कोविंद ने पावर ऑफ एटॉर्नी आनंद कुमार के नाम की थी। उन्होंने शुक्रवार को कानपुर में रजिस्ट्री कर दी। पूर्व राष्ट्रपति कोविंद अपनी गांव की जमीन पूर्व में ही दान कर चुके हैं। राष्ट्रपति बनने के बाद रामनाथ कोविंद के यदि सबसे अधिक दौरे कहीं लगे थे तो वह कानपुर था।

यह घर 286 स्क्वायर मीटर में बना हुआ है। एक फ्लोर के इस मकान में ड्राइंग रूम, 3 कमरे, वॉशरूम, बाथरूम, किचन है। 25 साल पहले रामनाथ कोविंद ने इस घर को खुद बनवाया था। वह काफी समय तक परिवार के साथ इस घर में रहे हैं।
Edited by : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

बिहार में वोटर लिस्ट विवाद के बीच चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, बिना दस्तावेज के जमा करा सकेंगे गणना फॉर्म

चीन में बड़े बदलाव की आहट, क्या शी जिनपिंग 12 साल बाद छोड़ने जा रहे सत्ता? ताकत का बंटवारा क्यों कर रहा ड्रैगन का राजा

बिहार में वोटिंग लिस्ट पर बवाल, महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में दी EC के फैसले को चुनौती

ब्राजील पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस को क्‍यों याद आया 2012 का शिखर सम्मेलन

सभी देखें

नवीनतम

आतंकवादियों के खिलाफ प्रतिबंध लगाने में कोई हिचकिचाहट नहीं होनी चाहिए, ब्रिक्स में बोले PM मोदी

उज्जैन में मुहर्रम के दौरान बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

9 जुलाई से पहले भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते पर गेंद वाशिंगटन के पाले में

Maharashtra : भाषा विवाद में कूदे दिनेश निरहुआ, ठाकरे बंधुओं को दी यह चेतावनी

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

अगला लेख