मनमोहन सिंह ने की मूल्य आधारित शिक्षा की वकालत

Webdunia
शनिवार, 8 अप्रैल 2017 (19:10 IST)
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने देश में मूल्य आधारित शिक्षा की वकालत करते हुए कहा है कि हमें तकनीकी शिक्षा के ज्ञान के साथ-साथ देश की संस्कृति और इतिहास के बारे में भी जानना चाहिए। 
                
सिंह ने शनिवार को यहां इकोनोमिक टाइम्स के पत्रकार बेनडिक्ट परमानन्द द्वारा पंजाब के जानेमाने शिक्षाविद् बाबा इकबाल सिंह पर लिखी गई पुस्तक 'मिशन टू रिबुट पंजाब थ्रू वेल्यू बेस्ड एजुकेशन' का लोकार्पण करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि हम आज ऐसे समय में जी रहे हैं, जहां मूल्य आधारित शिक्षा की बेहद जरूरत है। हमारी पीढ़ी को तकनीकी ज्ञान के साथ साथ देश की समृद्ध संस्कृति, विरासत और इतिहास से भी वाकिफ किया जाना जरूरी है। 
              
सिंह ने यह भी कहा कि वह बाबा इकबाल सिंह के जीवन और मानवता के लिए की गई उनकी नि:स्वार्थ सेवा से प्रेरित हुए हैं। बाबा इकबाल सिंह ने युवकों को शिक्षित किया ही है, उन्हें दिग्भ्रमित होने से भी बचाया है। बाबा इकबाल सिंह को ब्रिटेन के सौ शीर्ष सिख संगठनों ने 2014 में विश्व का गैर राजनीतिक रूप से ताकतवर व्यक्ति बताया था। 
             
पंजाब के वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने इस बात पर गहरी चिंता जताई कि पंजाब के युवक मादक पदार्थों की चपेट में हैं और यह देखकर बहुत निराशा होती है। आज का पंजाबी युवक बुरे तत्वों से प्रभावित हो रहा है और दिग्भ्रमित किया जा रहा है। बाबा इकबाल सिंह ने शिक्षा एवं पुनर्वास के जरिए पंजाब में एक बड़ा बदलाव लाया है। 
               
इस मौके पर मशहूर खिलाड़ी कपिल देव, बिशन सिंह बेदी, राज्यसभा के मनोनीत सांसद केपीएस तुलसी, दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के अध्यक्ष मनजीत सिंह और उद्योगपति सुनीलकांत मुंजल आदि भी मौजूद थे। समारोह में अकाल एकेडमी की ग्रामीण शिक्षा पर एक चर्चा भी आयोजित की गई। (वार्ता)
Show comments

अरविंदर लवली इस्तीफा : कांग्रेस की दिल्ली इकाई में गुटबाजी, बाबरिया के खिलाफ गुस्सा

तिहाड़ में CM केजरीवाल से नहीं मिल पाएंगी पत्नी सुनीता केजरीवाल, जेल प्रशासन ने रद्द की इजाजत

भारत यात्रा रद्द कर अचानक चीन पहुंचे टेस्ला के मालिक एलन मस्क, PM ली कियांग से की मुलाकात

प्रज्वल रेवन्ना के अश्लील वीडियो का मामला, इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

Lok Sabha Election : कांग्रेस का बड़ा आरोप, दूसरे चरण से हताश PM मोदी फैला रहे डर

E mail में गोवा हवाई अड्डे पर बम रखा होने का किया दावा, सुरक्षा बढ़ाई

Weather Update: उत्तर से दक्षिण भारत तक भीषण गर्मी का तांडव, बंगाल में लू का अलर्ट

इंदौर से कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय कांति बम का नामांकन वापस लेना जीतू पटवारी की बड़ी हार!

इंदौर लोकसभा प्रत्याशी अक्षय बम ने नामांकन वापस लिया, मप्र में कांग्रेस को बड़ा झटका

पाकिस्तान में जज को ही कर लिया किडनैप, फिर ऐसे किया रिहा

अगला लेख