26/11 से पहलगाम तक, UN में भारत ने खोली पाकिस्तान की पोल

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत हरीश ने दिया पाकिस्तान को करारा जवाब

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 23 मई 2025 (23:30 IST)
India targets Pakistan in United Nations: भारत ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पाकिस्तान की आलोचना करते हुए कहा कि उसने 26/11 के मुंबई हमलों से लेकर पिछले महीने पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों की 'बर्बर सामूहिक हत्या' तक, दशकों से पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादी हमलों का सामना किया है।
 
पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद : संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत पार्वथानेनी हरीश ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की खुली चर्चा में एक वक्तव्य देते हुए ये टिप्पणियां कीं। उन्होंने कहा कि मैं कई मुद्दों पर पाकिस्तान के प्रतिनिधि के निराधार आरोपों का जवाब देने के लिए बाध्य हूं। उन्होंने कहा कि भारत ने दशकों से अपनी सीमाओं पर पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादी हमलों का सामना किया है। 
 
26/11 से पहलगाम तक : इसमें मुंबई शहर पर हुए 26/11 के भयानक हमले से लेकर अप्रैल 2025 में पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों की बर्बर सामूहिक हत्या तक शामिल है। हरीश ने कहा कि पाकिस्तानी आतंकवाद के शिकार मुख्य रूप से आम नागरिक रहे हैं, क्योंकि इसका उद्देश्य हमारी समृद्धि, प्रगति और मनोबल पर हमला करना रहा है। ऐसे देश का नागरिकों की सुरक्षा पर चर्चा में भाग लेना भी अंतरराष्ट्रीय समुदाय का अपमान है।
 
पहलगाम में आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया। पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद, भारत ने छह मई की रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत सटीक हमले करके पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर और पाकिस्तान में नौ आतंकवादी शिविरों को नष्ट कर दिया था। इसके तुरंत बाद, पाकिस्तान ने 8, 9 और 10 मई को भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमला करने का प्रयास किया। (भाषा/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या है हार्ट अटैक और कोरोना वैक्सीन का संबंध, एम्स दिल्ली की स्टडी में हुआ खुलासा

POK के मामले में ये 5 गलतियां भारत को पड़ी भारी, नहीं तो कुछ और होती कहानी

CM धामी ने की कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा, 'थूक जिहाद' को लेकर दी यह चेतावनी

Ayushman card से मुफ्त होता है इलाज पर क्या है क्लेम का प्रोसेस, जानिए

ड्राइवर की खुद की गलती से हुई मौत तो मुआवजा देने के लिए बाध्य नहीं बीमा कंपनियां, SC का बड़ा फैसला

सभी देखें

नवीनतम

तबाही की तारीख आई, समंदर से उठेंगी दैत्याकार लहरें, क्या हकीकत में बदल जाएगा खौफनाक सपना

MP के 94234 मेधावी छात्रों को मिला तोहफा, CM यादव ने ट्रांसफर की लैपटॉप की राशि

नदी उत्सव कार्यक्रम में नदियों की निर्मलता और स्वच्छता का लिया गया संकल्प

Maharashtra : भाषा विवाद के बीच फडणवीस सरकार का बड़ा फैसला, हर साल 3 अक्‍टूबर को मनाएंगे मराठी दिवस

महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस को राहत, हाईकोर्ट ने खारिज की यह याचिका

अगला लेख