G7 summit: श्लोस एल्माउ का भारत से भी है जुड़ाव, भगवान गणेश के नाम पर है एक रेस्तरां

Webdunia
सोमवार, 27 जून 2022 (22:00 IST)
नई दिल्ली। जर्मनी में चल रहे जी7 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल श्लोस एल्माउ का भारत से भी जुड़ाव है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि श्लोस एल्माउ पर भारतीय प्रभाव का श्रेय इसके मालिक डाइटमार मुलर को दिया जाता है, जो अपनी युवावस्था में भारत में रहते थे और धर्मार्थ गतिविधियों में शामिल थे। उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में भी निवेश किया था।
अधिकारियों ने बताया कि एक रेस्तरां का नाम भगवान श्री गणेश के नाम पर भी रखा गया है। उन्होंने कहा कि वहां कई योग और कल्याण केंद्रों में भारतीय नाम हैं जिनमें आनंद स्पा रेस्तरां, जीवमुक्ति योग स्टूडियो और शांतिगिरी स्पा शामिल हैं।
 
उन्होंने कहा कि मुलर ने भारत के साथ अपने गहरे संबंधों के बारे में बात करते हुए कहा कि वहां व्यक्तिगत स्वतंत्रता बहुत स्पष्ट है। श्लोस एल्माउ में पूरे वर्ष कई संगीत समारोहों का आयोजन किया जाता है और जर्मनी तथा अन्य यूरोपीय देशों के भारतीय शास्त्रीय संगीत के प्रशंसक भारतीय कलाकारों के संगीत का आनंद लेने के लिए श्लोस एल्माउ जाते हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मैंने रिटायरमेंट पर कुछ नहीं कहा, संघ प्रमुख भागवत के यू-टर्न के मायने

डूबे गांव-कस्बे, टूटे पहाड़, कटरा से डोडा तक बारिश और बाढ़ से बेहाल जम्मू

अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना को लेकर चौंकाने वाला विश्लेषण

Mohan Bhagwat : क्या RSS चला रहा है सरकार, BJP से संघ का मतभेद, क्या बोले मोहन भागवत

tvs orbiter : 158km की रेंज, टीवीएस का सबसे सस्ता स्कूटर, Ather Rizta, Ola S1x, Vida VX2 और Bajaj Chetak को देगा टक्कर

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार की अपील- पहले हेलमेट, बाद में ईंधन, 30 सितंबर तक चलेगा अभियान

RSS सरकार को यह नहीं बताता कि Donald Trump से कैसे निपटें, मोहन भागवत

मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन को मिला 1 साल का एक्सटेंशन

बेईमान राजनीतिक दलों ने यूपी को बनाया था बीमारू राज्य : योगी आदित्यनाथ

मैंने रिटायरमेंट पर कुछ नहीं कहा, संघ प्रमुख भागवत के यू-टर्न के मायने

अगला लेख