दिल्ली-मुंबई के बीच बनेगा इलेक्ट्रिक रोड, क्या है परिवहन मंत्री गडकरी का प्लान?

Webdunia
मंगलवार, 12 जुलाई 2022 (11:15 IST)
नई दिल्ली। मोदी सरकार दिल्ली और मुंबई के बीच इलेक्ट्रिक रोड बनाने जा रही है। इस रोड पर चलने वाले वाहनों को सड़क के ऊपर लगने वाले तारों के जरिए बिजली की आपूर्ति की जाएगी।
 
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि सरकार दिल्ली और मुंबई के बीच इलेक्ट्रिक राजमार्ग की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि आप इस सड़क पर ट्रॉलीबस की तरह ट्रॉलीट्रक भी चला सकते हैं। ट्रॉलीबस इलेक्ट्रिक बस होती है जो ओवरहेड तारों से होने वाली बिजली आपूर्ति से चलती है।
 
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने सभी जिलों को फोर लेन सड़कों से जोड़ने का फैसला लिया है। सरकार 2.5 लाख करोड़ रुपए मूल्य की सुरंगों का भी निर्माण कर रही है।

फिलहाल इलेक्ट्रिक वाहन मालिकों के सामने सबसे बड़ी चिंता चार्जिंग को लेकर रहती है। अगर देश में इलेक्ट्रिक रोड बनती है तो वाहन मालिकों को बड़ी राहत मिल सकेगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सोना हुआ रिकॉर्ड तोड़ महंगा, कीमत 85,000 के पार, चांदी के दाम भी बढ़े

पैसा लो और स्वीडन से जाओ, प्रवासियों को दिए जाएंगे 34000 डॉलर

महाकुम्भ में अघोरी बाबा को मिली रशियन, अनोखी प्रेम कहानी को देख क्या कह रहे हैं लोग

Maha Kumbh 2025 : भगदड़ में हजारों लोग मारे गए, डेड बॉडी पानी में डाल दी, क्या महाकुंभ का सच छुपा रही है सरकार

ग्लोबल फायर इंडेक्स की लिस्ट जारी, पाकिस्तान को बड़ा झटका, जानिए कहां है भारत?

सभी देखें

नवीनतम

J&K में आतंकी हमला, पूर्व सैन्यकर्मी की मौत, पत्नी समेत 2 लोग घायल

दिल्ली में थम गया चुनाव प्रचार, 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को तय होगा कुर्सी किसकी

ट्रंप ने मैक्सिको पर आयात शुल्क वृद्धि को 1 माह रोका, कनाडा और चीन को राहत नहीं

MP : अंतिम संस्कार को लेकर भाइयों में विवाद, पिता के शव का आधा हिस्सा मांगा

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों से मुठभेड़, 8 लाख का इनामी नक्सली ढेर

अगला लेख