गैंगस्टर प्रसाद पुजारी को चीन से वापस लाए भारत, मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 23 मार्च 2024 (19:12 IST)
Gangster Prasad Pujari brought back from China to India : हत्या, जबरन वसूली और अपहरण सहित कई गंभीर मामलों में वांछित गैंगस्टर प्रसाद पुजारी को शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात चीन से निर्वासन के बाद भारत वापस लाया गया। भारत लाए जाने पर मुंबई पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
 
एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि गैंगस्टर पुजारी उर्फ ​​​​सुभाष विट्ठल पुजारी उर्फ ​​​​सिद्धार्थ शेट्टी उर्फ ​​​​सिद्धू उर्फ ​​​​सिद्ध उर्फ ​​​​जॉनी गैंगस्टर कुमार पिल्लई और छोटा राजन के गिरोह का पूर्व सदस्य है। वह चीन में रह रहा था और पिछले साल उसे वहीं गिरफ्तार किया गया था। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा लगातार उसे देश वापस लाने की कोशिश कर रही थी।
ALSO READ: पंजाब में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा के 3 गुर्गे गिरफ्तार
सालों पहले विदेश भाग गया था पुजारी : अपराध शाखा के अधिकारी ने बताया कि पुजारी मुंबई में कथित तौर पर गोलीबारी, जबरन वसूली और हत्या सहित आठ गंभीर मामलों में वांछित है। वह विक्रोली के टैगोर नगर का निवासी है और सालों पहले विदेश भाग गया था। उन्होंने बताया कि वह कथित तौर पर पूर्वी मुंबई में बिल्डर और व्यापारियों को निशाना बनाता था।
 
पिछले साल हांगकांग में किया था गिरफ्तार : अधिकारी ने बताया कि पुजारी का नाम दिसंबर 2019 में विक्रोली इलाके में रहने वाले शिवसेना कार्यकर्ता चंद्रकांत जाधव पर गोलीबारी के मामले में भी आया था। उसे फरवरी 2023 में हांगकांग में अधिकारियों ने पकड़ा था। अधिकारी ने बताया, इंटरपोल की गुप्त सूचना के आधार पर पुजारी को फर्जी पासपोर्ट के आरोप में पिछले साल मार्च में हांगकांग में गिरफ्तार किया गया था। उसे तब पकड़ा गया जब वह हांगकांग से शेनझेन (चीन का शहर) के विमान में सवार होने की तैयारी कर रहा था।
 
जबरन वसूली के मामले में मां को किया था गिरफ्तार : अधिकारी ने बताया, पुजारी ने एक चीनी नागरिक से शादी की है, गिरफ्तारी के समय अपनी पत्नी और बच्चे के साथ शेनझेन में रह रहा था। अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने 2020 में पुजारी की मां इंदिरा विट्ठल पुजारी को विक्रोली के एक बिल्डर से जबरन वसूली के मामले में गिरफ्तार किया था। एक डेवलपर से कथित तौर पर 10 लाख रुपए की उगाही करने के आरोप में इंदिरा के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत यह कार्रवाई की गई थी।
 
मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई इलाकों में बहुत सक्रिय है गिरोह : उन्होंने बताया कि पुजारी अंतरराष्ट्रीय फोन नंबर से व्यवसायियों और जाने-माने लोगों को वसूली के लिए कॉल करता था और कुछ प्रमुख फिल्म निर्देशकों, निर्माताओं और बॉलीवुड अभिनेताओं को जान से मारने की धमकी दी थी। उसका गिरोह मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई इलाकों में बहुत सक्रिय है।
ALSO READ: एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा को उम्रकैद, क्या है गैंगस्टर छोटा राजन से कनेक्शन?
अधिकारी ने बताया कि चीन से निर्वासित कराने के बाद शुक्रवार देर रात करीब एक बजे उसे भारत लाया गया। उन्होंने बताया कि मुंबई पुलिस ने विक्रोली पुलिस थाना में उसके खिलाफ 307 (हत्या का प्रयास), 120-बी (साजिश) और मकोका सहित सुसंगत धाराओं के तहत दर्ज मामलों में से एक में उसे गिरफ्तार किया। अपराध शाखा की रंगदारी रोधी प्रकोष्ठ (एईसी) ने उसे अपनी हिरासत में लिया है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भोपाल गैस त्रासदी : जहरीले कचरे को लेकर SC हुआ सख्‍त, केंद्र और MP सरकार को भेजा नोटिस, कचरा निपटान पर मांगा जवाब

भारत को चीन कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

महाकुंभ मेला क्षेत्र में फिर लगी आग, 1 माह में 5वीं घटना, 1 करोड़ श्रद्धालुओं ने किया स्नान

UP : क्‍या संभल से पलायन कर रहे मुसलमान, ओवैसी के दावे पर पुलिस ने दिया यह बयान

अगला लेख