राहुल गांधी के रोड शो के दौरान बैलून ब्लास्ट, आग लगने से मची भगदड़

Webdunia
रविवार, 7 अक्टूबर 2018 (09:26 IST)
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को जबलपुर में रोड शो कर रहे थे, इसी दौरान स्वागत के लिए लगे गुब्बारों में आग लगने से धमाका हुआ और उनमें आग लग गई। खबरों के अनुसार ये आग की लपटें राहुल गांधी के काफी करीब तक पहुंच गई थीं। हालांकि उन्हें किसी प्रकार की हानि नहीं पहुंची।
 
खबरों के अनुसार राहुल गांधी ने शनिवार को जबलपुर में रोड शो किया। जब राहुल का काफिला शास्त्री ब्रिज के पास से गुजर रहा था। उसी दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ता राहुल के स्वागत के लिए गुब्बारे लेकर आए थे। इसके पास ही कुछ कार्यकर्ता राहुल की आरती उतारने के लिए दीए भी लाए थे।
 
जब राहुल गांधी की गाड़ी जैसे ही मंच के सामने पहुंचे इसी दौरान दीयों से गुब्बारों में आग लगी और तेज विस्फोट हो गया। गुब्बारों में आग लगी और आग की लपटें राहुल गांधी तक जा पहुंची। उस समय राहुल गांधी के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ भी थे। ये दोनों ही नेता खुद को आग की लपटों से बचाते हुए नजर आए।
 
अचानक हुए विस्फोट के चलते मौके पर भगदड़ मच गई क्योंकि आग यहां लगे स्वागत मंच में भी लग गई। कार्यकर्ताओं में मची भगदड़ से स्वागत मंच भी टूट गया। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ।
(चित्र सौजन्य : सोशल मीडिया)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कहां हैं पंचेन लामा? तिब्बतियों ने मांगी भारत से मदद

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मोदी ने साधा कांग्रेस और सपा पर निशाना, कहा- OBC का हक छीन रहीं दोनों पार्टियां

छत पर रखी पानी की टंकी से आ रहा है गर्म पानी तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके

प. बंगाल के मयना में BJP कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया TMC पर आरोप

राहुल गांधी का दावा, मंच पर रो सकते हैं मोदी

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई ने फिर किया हंगामा, टोल कर्मचारियों को पीटा

Live : ‍दमोह में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने किया मतदान, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग

अगला लेख