PM मोदी के जन्मदिन पर जश्न के दौरान फूटे गैस से भरे गुब्बारे, कई घायल

Webdunia
शनिवार, 19 सितम्बर 2020 (20:50 IST)
चेन्नई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के जन्मदिन (Birthday) से संबंधित एक कार्यक्रम में चेन्नई (Chennai) में जश्न के दौरान पटाखों की चिंगारी की वजह से गैस से भरे गुब्बारों (Balloons) का विशाल गुच्छा आसमान में छोड़े जाने से पहले ही फट गया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

घटना उस समय हुई जब भाजपा सदस्य पार्टी के किसान मोर्चे के राज्य स्तर के एक पदाधिकारी को फूलों की माला पहना रहे थे। इस दौरान पटाखे फोड़े गए, जिनकी चिंगारी से गुब्बारे फूट गए। भाजपा मोदी के जन्मदिन (17 सितंबर) के उपलक्ष्य में एक सप्ताह का 'सेवा दिवस' मना रही है।

पुलिस ने कहा कि गुब्बारे फूटते ही वहां आग का गोला बन गया, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं को भागना पड़ा। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाइड्रोजन गैस से भरे 100 गुब्बारे आसमान में छोड़ने की योजना बनाई थी। इस घटना में कई लोगों को हल्की चोटें आई हैं। उन्हें किलपॉक मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भाजपा की तमिलनाडु इकाई के प्रमुख एल. मुरुगन ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और अस्पताल के अधिकारियों से घायलों को आवश्यक उपचार मुहैया कराने का अनुरोध किया। मुरुगन ने घायलों से मुलाकात कर घटना को लेकर दुख प्रकट किया।
इस कार्यक्रम का आयोजन बिना अनुमति के किया गया था, लिहाजा कोरट्टूर पुलिस ने कार्यक्रम के आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस घटना का छोटा सा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

50 साल बाद भी मानसिकता नहीं बदली, गांधी परिवार के खिलाफ किसने दिया यह बयान

सोने की चिड़िया की नहीं, भारत को अब शेर बनने का समय आ गया, केरल में ऐसा क्यों बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत

रेव पार्टी पर छापा, पूर्व मंत्री खड़से के दामाद समेत 7 लोग हिरासत में

केंद्रीय विवि में नियुक्ति को लेकर Congress का केंद्र पर निशाना, कहा- OBC, SC-ST को नहीं दी नौकरियां

Mansa devi mandir stampede : हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में किस अफवाह के कारण मची भगदड़? सामने आया कारण, देखें वीडियो

सभी देखें

नवीनतम

मायावती ने की संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर दलगत राजनीति से ऊपर उठकर चर्चा करने की मांग

Operation Sindoor : चिदंबरम के विवादित बोल, कहा, क्या सबूत कि आतंकी पाकिस्तान से आए थे

महाराष्ट्र लाडकी बहन योजना में घोटाला, 14 हजार से ज्यादा पुरुषों ने उठा लिया फायदा

अमरनाथ यात्रा के लिए 1,635 तीर्थयात्रियों का 26वां जत्था जम्मू से रवाना

Petrol Diesel Prices: पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी, जानें आपके नगर में ताजा भाव

अगला लेख