कौनसा जादू जानते हैं गौतम अडाणी? 609 से नंबर 2 हो गए...

Webdunia
मंगलवार, 7 फ़रवरी 2023 (15:04 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी यूं तो आए दिन उद्योगपति गौतम अडाणी पर निशाना साधते रहते हैं, लेकिन मंगलवार को उन्होंने अडाणी पर जमकर चुटकी ली और उन्हें 'जादूगर' तक करार दे दिया। उन्होंने सवाल उठाया कि वे दुनिया के दूसरे सबसे अमीर कैसे बन गए? 
 
अपनी भारत जोड़ो यात्रा का उल्लेख करते हुए राहुल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश से लेकर जम्मू-कश्मीर तक पूरे देश में कारोबारी गौतम अडाणी की ही चर्चा है। उन्होंने कहा कि 2014 में अडाणी की संपत्ति 8 मिलियन डॉलर थी, लेकिन 2022 के आते उनकी संपत्ति कई गुना बढ़कर 140 मिलियन डॉलर हो गई। 
 
उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि अडाणी के पास ऐसा कौनसा जादू है जो कभी 609वें नंबर पर थे, वे तेजी से ऊपर चढ़ते हुए दूसरे नंबर पर पहुंच गए। जिस समय राहुल अडाणी के बारे में बोल रहे थे, उस समय 'मोदी है तो मुमकिन है' जैसे नारे भी लग रहे थे।
 
उल्लेखनीय है कि इससे पहले गांधी ने कहा था कि मोदी सरकार नहीं चाहती है कि अडाणी मामले पर संसद में चर्चा हो क्योंकि वह डरी हुई है। संसद में इस मुद्दे पर चर्चा होनी चाहिए। अडाणी के बढ़ते साम्राज्य को लेकर उन्होंने कहा कि अडाणी के पीछे कौन सी शक्ति है, इसका भी देश को पता लगाना चाहिए। 
 
हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट में अडाणी के नेतृत्व वाले समूह पर फर्जी लेनदेन और शेयर की कीमतों में हेरफेर सहित कई गंभीर आरोप लगाए जाने बाद अडाणी की कंपनियों के शेयरों की कीमतों में भारी गिरावट आई है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

indore news : इंदौर के एयरपोर्ट रोड पर बड़ा हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने कई लोगों को कुचला, 3 की मौत, बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा

भारत US वार्ता से पहले पीटर नवारो ने फिर उगला जहर, आखिर आना ही पड़ा

Apple iOS 26 रोलआउट, किन iPhones में मिलेगा अपडेट, कैसे नए फीचर्स से बदल जाएगा फोन चलाने का तरीका

केरल में फैला ब्रेन-ईटिंग अमीबा, जानिए क्यों है इतना खतरनाक, 18 लोगों की मौत, 76 मामले

Gold : भारत में लोगों के पास कितना सोना, कीमत बढ़ने पर क्या खरीदी से हुआ मोहभंग, महंगा होने पर भी सर्राफा व्यापारियों की क्यों हो रही है चांदी

सभी देखें

नवीनतम

रेलवे टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, अब जनरल रिजर्वेशन में भी ई-आधार वेरिफिकेशन जरूरी

आयकर रिटर्न भरने की आखिरी तारीख बढ़ी, अब आज रात 12 बजे तक भर सकेंगे ITR

LIVE: आज रात 12 बजे तक फाइल होगा ITR

indore accident : इंदौर में बड़ा हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने कई लोगों को रौंदा, 2 की मौत, कई घायल, CCTV फुटेज आया सामने

MP : कूनो राष्ट्रीय उद्यान में 20 महीने की मादा चीते की मौत

अगला लेख