Publish Date: Sun, 07 Feb 2021 (12:46 IST)
Updated Date: Sun, 07 Feb 2021 (12:52 IST)
पॉर्न वीडियो के मामले में अभिनेत्री गहना वशिष्ठ को मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। गहना को क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने पोर्न वीडियो शूट करने और एक वेबसाइट पर अपलोड करने में कथित भूमिका के लिए गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गहना ने 85 से ज्यादा पॉर्न फिल्मों की शूटिंग की और उसे अपनी वेबसाइट्स पर अपलोड किया। इस खबर के सामने आने से ही सोशल मीडिया पर गहना वशिष्ठ ट्रेंड करने लगी हैं।
गहना वशिष्ठ एक एक्ट्रेस होने के साथ ही साथ एक मॉडल भी हैं। साल 2012 में गहना वशिष्ठ ने मिस एशिया बिकिनी प्रतियोगिता में जीत हासिल की थी। गहना हिंदी के साथ ही साउथ इंडियन फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। कुछ वक्त पहले वो एक टॉपलेस फोटो शूट की वजह से चर्चा में आई थीं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गहना अभी तक 70 से अधिक विज्ञापन कर चुकी हैं और पिछले पांच सालों में वे साउथ की 30 से ज्यादा फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। हालांकि गहना को फेम एकता कपूर की मशहूर वेब सीरीज 'गंदी बात' से मिला।
गहना ने बतौर निर्देशक भी अपना हाथ आजमाया है और अंकिता दवे स्टारर एक सेमी पॉर्न फिल्म का निर्देशन किया है।