गद्दार विवाद से आगे निकली कांग्रेस, साथ नजर आए गहलोत और पायलट

Webdunia
मंगलवार, 29 नवंबर 2022 (19:43 IST)
जयपुर। पूर्व कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी की राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा से पहले अशोक गहलोत और सचिन पायलट दोनों साथ में नजर आए। कांग्रेस में गद्दार विवाद के बाद यह पहला मौका था जब गहलोत और पायलट एक साथ नजर आए।
 
दोनों नेताओं के बीच बढ़ते विवाद को देखते हुए राहुल गांधी ने दोनों ही नेताओं को पार्टी के लिए एसेट्स (धरोहर) बताया था। इस पर गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी हम सबके नेता है। जब उन्होंने कहा कि एसेट्स (धरोहर) है तो फिर एसेट्स है। फिर चर्चा किस बात की।’
 
राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री ने कहा कि हमारी पार्टी की सबसे बड़ी खूबी यही है. आजादी से पहले और आजादी के बाद, जो नंबर एक नेता होता है उनके अनुशासन में पार्टी चलती हैं। हमारे यहां राहुल गांधी के कहने के बाद कोई गुंजाइश नहीं रहती।
 
 
पायलट ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि गहलोत जैसे कद वाले किसी नेता के लिए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना शोभा नहीं देता। उन्होंने कहा कि इस तरह कीचड़ उछालने से कुछ हासिल नहीं होगा और कांग्रेस में सभी की जिम्मेदारी राजस्थान में फिर से पार्टी की सरकार लाने के लिए संगठन को मजबूत करने की है।
 
पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा कांग्रेस नेता सचिन पायलट को 'गद्दार' कहे जाने को अप्रत्याशित करार दिया था। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस को दोनों नेताओं की जरूरत है और राजस्थान के मसले का उचित हल व्यक्तियों को देखते हुए नहीं, बल्कि पार्टी संगठन को प्राथमिकता देकर निकाला जाएगा।
Edited by : Nrapendra Gupta 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख