Hanuman Chalisa

जनरल बिपिन रावत ने कहा, पाकिस्तान अब कारगिल जैसा दुस्साहस नहीं करेगा

Webdunia
शुक्रवार, 5 जुलाई 2019 (23:27 IST)
नई दिल्ली। सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान 1999 की कारगिल जैसी घुसपैठ को दोहराने की हिम्मत नहीं करेगा, क्योंकि वह इसके परिणाम देख चुका है और सशस्त्र सेनाएं सीमाई इलाकों में कड़ी निगाह बनाए हुए हैं।
 
'ऑपरेशन विजय' के 20 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम से इतर जनरल रावत ने पत्रकारों से कहा कि ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जिसकी हम निगरानी नहीं कर रहे हैं। हमारे टोही दल कड़ी निगाह बनाए हुए हैं और हम इलाकों में निरंतर गश्त कर रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि हमें नहीं लगता कि पाकिस्तान फिर कोई ऐसा प्रयास करेगा (जैसा कारगिल के समय किया), क्योंकि वे इसका परिणाम देख चुके हैं। मैं स्पष्ट रूप से कह सकता हूं कि आने वाले दिनों और सालों में पाकिस्तान किसी तरह की घुसपैठ का प्रयास नहीं करेगा।
 
यह समारोह दिल्ली छावनी के मानेक शॉ सेंटर में आयोजित किया गया था। इस अवसर पर उन्होंने बॉलीवुड गीतकार समीर के लिखे गीत पर बना एक वीडियो भी जारी किया। यह वीडियो कारगिल के नायकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें बॉलीवुड के मेगास्टार अभिताभ बच्चन सहित सिनेमा की अन्य मशहूर हस्तियां शामिल हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार की बड़ी पहल, घुमंतू समुदाय के युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार और मुफ्त प्रशिक्षण

Strait of Hormuz : अमेरिका-ईरान तनाव के बीच होर्मुज को कैसे पार कर रहे हैं भारतीय जहाज, क्या है भारत की Secret Strategy

'त्याग' के बदले पूर्व CM सिद्धारमैया ने कांग्रेस हाईकमान से क्या मांग लिया?

योगी सरकार के प्रयासों का असर, 5 साल तक के बच्चों की मृत्यु दर में आई कमी

मुख्यमंत्री योगी ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित

अगला लेख