थलसेना प्रमुख बोले, भारत अपनी सीमाओं पर नई चुनौतियों का सामना कर रहा

Webdunia
मंगलवार, 6 अप्रैल 2021 (19:16 IST)
नई दिल्ली। थलसेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने मंगलवार को कहा कि भारत अपनी सीमाओं पर नए सिरे से चुनौतियों का सामना कर रहा है और प्रशिक्षण ले रहे सैन्य अधिकारियों को इस तरह के सभी घटनाक्रमों से अवगत रहना चाहिए।
 
जनरल नरवणे तमिलनाडु के वेलिंगटन में डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज (डीएसएससी) में 'पश्चिमी और उत्तरी सीमाओं के घटनाक्रम तथा भारतीय सेना के भावी रोडमैप पर उनके प्रभाव' विषय पर व्याख्यान दे रहे थे।भारतीय सेना द्वारा जारी एक बयान के अनुसार थलसेना प्रमुख ने जोर दिया कि देश अपनी सीमाओं पर नई चुनौतियों का सामना कर रहा है। उन्होंने छात्रों से सभी घटनाक्रमों को लेकर अवगत रहने का आह्वान किया।

ALSO READ: Bengal Election 2021 : हावड़ा में बोले PM मोदी, हार की हताशा में ममता मुझ पर कर रही हैं ‘गालियों की बौछार’
 
जनरल नरवणे कॉलेज के 2 दिवसीय दौरे पर हैं। उन्होंने कॉलेज में 76वें स्टाफ पाठ्यक्रम में शामिल अधिकारियों और संकाय सदस्यों को व्याख्यान दिया। बयान में कहा गया है कि डीएसएससी के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल एमजेएस कहलों ने तीनों सेनाओं के बीच समन्वय के साथ प्रशिक्षण गतिविधियों और नई पहलों को शामिल करने की जानकारी दी।

ALSO READ: इस उम्‍मीदवार ने अपनी ‘चप्‍पल’ की फोटो ट्वीट किया और कही ये बात...!
थलसेना प्रमुख को प्रशिक्षण पाठ्यक्रम और ढांचागत विकास में किए जा रहे बदलावों के संबंध में डीएसएससी की भूमिका के बारे में भी अवगत कराया गया। बयान के अनुसार उन्होंने कोविड​​-19 महामारी के बावजूद प्रशिक्षण के उच्च स्तर को बनाए रखने के लिए कॉलेज की सराहना की। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख