Omicron Effect: दक्षिण अफ्रीका से मुंबई आने वाले यात्री होंगे क्वारंटाइन

Webdunia
शनिवार, 27 नवंबर 2021 (13:57 IST)
मुंबई। दक्षिण अफ्रीका में कोरोनावायरस (Coronavirus) के नए वैरिएंट ओमिक्रोन (Omicron) के सामने आने के बाद पूरी दुनिया सतर्क हो गई है। भारत में भी इसको लेकर अतिरिक्त ऐहतियात बरती जा रही है। 
 
मुंबई की मेयर के किशोरी पेडनेकर ने कहा है कि दक्षिण अफ्रीका से मुंबई आने वाले यात्रियों को अनिवार्य रूप से क्वारंटाइन किया जाएगा। इसके साथ ही यदि अफ्रीका से आने वाला कोई व्‍यक्ति कोरोना से संक्रमित पाया जाता है तो उसकी जीनोम सीक्‍वेंसिंग की जाएगी।
 
पेडनेकर ने कहा कि नए वैरिएंट को लेकर मुंबई में भी चिंता है। इसी‍ के चलते अफ्रीका से आने वाले ऐसे यात्री जो कोरोना पॉजिटिव पाए जाते हैं, उनकी जीनोम सीक्‍वेंसिंग की जाएगी। उन्होंने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और मास्क पहनने की अपील की है। हालांकि उन्होंने कहा कि उड़ानों पर किसी भी तरह का प्रतिबंध नहीं है।
उल्लेखनीय है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की एक सलाहकार समिति ने दक्षिण अफ्रीका में पहली बार सामने आए कोरोनावायरस (Coronavirus) के नए प्रकार को 'बेहद तेजी से फैलने वाला चिंताजनक प्रकार' करार दिया है। ग्रीक वर्णमाला के तहत इसे 'ओमीक्रॉन' नाम दिया है। 
 
जीनोम सीक्वेंसिंग क्या होती है : जीनोम सीक्वेंसिंग (genome sequencing) एक तरह से किसी वायरस (Virus) का बायोडेटा होता है। कोई वायरस कैसा है, किस तरह दिखता है इसकी जानकारी जीनोम से मिलती है। वायरस के विशाल समूह को जीनोम कहा जाता है और वायरस के बारे में जानने की विधि को जीनोम सीक्वेंसिंग कहा जाता है। इसी विधि से कोरोना के नए स्ट्रेन के बारे में पता चला है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख