राजस्थान में दलित की बारात पर पथराव, 10 लोग गिरफ्तार

Webdunia
शनिवार, 27 नवंबर 2021 (13:18 IST)
जयपुर। राजस्थान में जयपुर जिले के कोटपुतली में गुरुवार रात एक दलित की बारात पर हुए पथराव के आरोप में पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। 
 
एएसपी राम कुमार के मुताबिक घटना कोटपुतली क्षेत्र के प्रागपुरा की है, जहां बारात पर पथराव किया गया। पुलिस का कहना है कि उस समय बारात को पूरी सुरक्षा प्रदान की गई थी। दूसरी ओर दुल्हन पक्ष का आरोप है कि पुलिस की तैनाती के बावजूद बारात पर पथराव की घटना हुई। 
 
बताया जा रहा है कि बारात सवर्ण जाति के लोगों के आसपास से गुजर रही थी, उसी समय कुछ लोगों ने उस पर पथराव कर दिया। पथराव की इस घटना में 12 लोगों के घायल होने का समाचार है।
 
स्थानीय कांग्रेस विधायक ने बारात की सुरक्षा में विफल रहने के चलते प्रागपुरा पुलिस स्टेशन के पूरे स्टाफ को निलंबित करने की मांग की है। उल्लेखनीय है कि इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। (फोटो : सोशल मीडिया)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख