पटना की बेहाली पर गिरिराज का नीतीश पर निशाना, ताली सरदार को, तो गाली भी सरदार को

Webdunia
शनिवार, 5 अक्टूबर 2019 (07:38 IST)
पटना/दरभंगा। केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने पटना में बारिश के कारण हुए जलजमाव को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि 'ताली' सरदार को, तो 'गाली' भी सरदार को।
 
गिरिराज से यह पूछे जाने पर कि पटना में जलजमाव के लिए कौन जिम्मेदार है, उन्होंने कहा कि अगर गंगा नदी की बाढ़ से यह शहर डूबा होता तो कोई बात होती, कहीं न कहीं कुव्यवस्था के कारण ऐसा हुआ है। उन्होंने कहा कि ताली सरदार को, तो गाली भी सरदार को।
 
यह पूछे जाने पर कि क्या उनका निशाना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर है तो गिरिराज ने कहा कि जिस पर भी हो, वह आप बेहतर तौर पर जानते हैं। मैं तो इतना ही जानता हूं कि 'ताली' सरदार को तो 'गाली' भी सरदार को।
 
गिरिराज ने कहा कि पटना में बारिश के पानी के कारण बाढ़ की विभीषिका से लोगों को जो पीड़ा हुई उसके लिए सरकार में शामिल हम सभी लोग जिम्मेदार हैं। उन्होंने भाजपा नेता और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की भी आलोचना करते हुए कहा कि यदि सुशील मोदी हमारे नेता हैं और पार्टी में सारा श्रेय उन्हें जाता है तो उन्हें आलोचना भी उठानी चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं भी उस जवाबदेही का हिस्सा हूं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

5 लाख के इनामी भगोड़े अपराधी को NIA ने किया गिरफ्तार

कृष्ण जन्मभूमि मामले में गुरुवार को भी होगी सुनवाई, हिंदू पक्ष ने दी यह दलील...

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार

Krishi Startup : 9 साल में 7000 से ज्‍यादा हुई कृषि स्टार्टअप की संख्या, FAIFA रिपोर्ट में हुआ खुलासा

अगला लेख