गिरिराज सिंह की राजद को चेतावनी, सांप आपके घर घुस गया है

Webdunia
बुधवार, 10 अगस्त 2022 (10:02 IST)
पटना। बिहार में नीतीश कुमार आज भाजपा का साथ छोड़कर राजद के साथ मिलकर सरकार बनाने जा रहे हैं। नीतीश के इस कदम से भाजपा का गुस्सा भड़क उठा। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राजद को चेतावनी देते हुए कहा कि सांप आपके घर में घुस गया है।
 
गिरिराज सिंह ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, सांप आपके घर घुस गया है। साथ ही उन्होंने लालू यादव का 2017 में किया गया ट्वीट भी शेयर किया है। 
 
इस ट्वीट में लालू ने कहा था कि नीतीश सांप है जैसे सांप केंचुल छोड़ता है वैसे ही नीतीश भी केंचुल छोड़ता है और हर 2 साल में साँप की तरह नया चमड़ा धारण कर लेता है। किसी को शक?
 
async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"> >उल्लेखनीय है कि नीतीश की सियासी करवट से जहां भाजपा को विपक्ष में बैठना होगा वहीं प्रमुख विपक्षी दल राजद सत्ता में आ जाएगा। नीतीश ने 164 विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल फागू चौहान को सौंपा है। वे आज दोपहर 2 बजे नीतीश को सीएम पद की शपथ दिलाएंगे।
इधर भाजपा ने शपथ ग्रहण समारोह से पहले प्रदेशभर में प्रदर्शन का ऐलान किया है। पार्टी नीतीश के कदम को जनादेश का अपमान बता रही है। उल्लेखनीय है कि बिहार में भाजपा 2020 के विधानसभा चुनाव में 74 सीटें जीतने में कामयाब रही थी इसके बाद भी उसने 43 सीटे जीतने वाले नीतीश को राज्य में NDA का नेता चुना।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख