गिरिराज सिंह का विपक्ष पर प्रहार, लोकतंत्र की दुहाई देने वाले सदन में लोकतंत्र को करते हैं तार-तार

Webdunia
मंगलवार, 21 दिसंबर 2021 (13:06 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लोकसभा में हंगामा कर रहे विपक्षी सदस्यों पर मंगलवार को निशाना साधते हुए कहा कि सदन के बाहर लोकतंत्र की दुहाई देने वाले लोग सदन के भीतर लोकतंत्र को तार-तार करते हैं। ग्रामीण विकास मंत्री ने प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्न का उत्तर देते हुए यह टिप्पणी की।

ALSO READ: संसद में नहीं थमा विपक्ष का हंगामा, राहुल बोले- मंत्री टेनी को क्यों नहीं हटाया जा रहा..
 
गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर ऐसे समय में निशाना साधा है, जब 1 दिन पहले ही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकार पर लखीमपुर खीरी हिंसा मामले, पेगासस और महंगाई जैसे मुद्दों पर चर्चा नहीं होने देने का आरोप लगाया था और दावा किया था कि यह सरकार लोकतंत्र पर आक्रमण कर रही है।

ALSO READ: मंत्री अजय मिश्रा के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, संसद से सड़क तक हंगामा
 
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भाजपा सांसद सुशील कुमार सिंह के पूरक प्रश्न का उत्तर देते समय कहा कि विपक्ष ने यहां लोकतंत्र को जिस तरह से तार-तार किया है, वैसे समय में आपने (लोकसभा अध्यक्ष) जो धैर्य दिखाया है, उसकी मैं सराहना करता हूं। लोग बाहर जाकर लोकतंत्र की दुहाई देते हैं और यहां लोकतंत्र को तार-तार कर रहे हैं।
 
विपक्षी सदस्यों ने लखीमपुर खीरी मामले में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग और कुछ अन्य विषयों को लेकर पिछले कुछ दिनों की तरह आज मंगलवार को भी सदन में भारी हंगामा किया। कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दल मांग कर रहे थे कि अजय मिश्रा को बर्खास्त किया जाए और लखीमपुर खीरी मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) की ओर से अदालत में दिए गए आवेदन पर सदन में चर्चा कराई जाए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी के जवाब पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

1962 के युद्ध के लिए नेहरू की तरह पणिक्कर भी चीन नीति पर बलि का बकरा बन गए : शिवशंकर मेनन

ऑपरेशन सिंदूर से लेकर सिंधु तक, संसद में PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें

डिम्पल ने साधा केंद्र पर निशाना, पूछा कि किसी मंत्री ने संघर्षविराम की घोषणा क्यों नहीं की, ट्रंप से सूचना क्यों मिली?

Sushant Singh : सुशांत सिंह मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी, क्लोजर‍ रिपोर्ट पर मांगा जवाब

अगला लेख