Dharma Sangrah

गिरिराज सिंह का दावा, डिलीवरी एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं बांग्लादेशी और रोहिंग्या

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 8 दिसंबर 2024 (08:27 IST)
Giriraj singh on bangladeshi and rohingya : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने हैदराबाद में दावा किया कि बांग्लादेशी नागरिक और रोहिंग्या समुदाय के लोग खाद्य वितरण कंपनियों और ऑनलाइन शॉपिंग मंचों के लिए डिलीवरी एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन लोगों की पहचान कर इन्हें पुलिस को सौंप दिया जाना चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने संभल और बांग्लादेश के बीच तुलना करने वाली योगी आदित्यनाथ की टिप्पणी का भी समर्थन करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कुछ भी गलत नहीं कहा।
 
निफ्ट दीक्षांत समारोह में शामिल होने हैदराबाद आए सिंह ने कहा कि जोमैटो, स्विगी या फिर फ्लिपकार्ट जैसे सेवा क्षेत्रों में सामान का वितरण करने वाले लड़के बांग्लादेशी और रोहिंग्या हैं। उनकी पहचान करने और उन्हें पुलिस को सौंपने के प्रयास किए जाने चाहिए।

उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में भी कहा कि भारत में प्रवेश करने के बाद बांग्लादेशी मुसलमान और रोहिंग्या सबसे पहले स्विगी, जोमैटो, अमेजन, फ्लिपकार्ट आदि सर्विस इंडस्ट्री में डिलीवरी बॉय के रूप में काम करना शुरू कर देते हैं। सर्विस इंडस्ट्री से जुड़ी सभी कंपनियों को इस ओर सख्ती से ध्यान देने और कोई भी जानकारी मिलते ही पुलिस को सूचित करने की जरूरत है।
 
एक अन्य पोस्ट में उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार ने दिल्ली को बारूद के हवाले कर रखा है। रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को पाला-पोसा जा रहा है। वे जिहाद शुरू करेंगे और आत्मघाती हमलावर बनेंगे।
<

भारत में प्रवेश करने के बाद बांग्लादेशी मुसलमान और रोहिंग्या सबसे पहले स्विगी, जोमैटो, अमेजन, फ्लिपकार्ट आदि सर्विस इंडस्ट्री में डिलीवरी बॉय के रूप में काम करना शुरू कर देते हैं।
सर्विस इंडस्ट्री से जुड़ी सभी कंपनियों को इस ओर सख्ती से ध्यान देने और कोई भी जानकारी मिलते ही…

— Shandilya Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) December 7, 2024 >क्या बोले थे योगी : उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा था कि संभल और बांग्लादेश की हिंसा एक जैसी है और इन घटनाओं में शामिल लोगों का डीएनए एक ही है। उन्होंने कहा कि जो मुगल आक्रांता बाबर ने किया वही संभल और बांग्लादेश में हो रहा है।
 
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बाबर के एक सिपहसालार ने 500 वर्ष पहले जो काम श्री अयोध्या धाम में किया था वही आज संभल और बांग्लादेश में हो रहा है। इन सब घटनाओं का डीएनए एक ही है। इससे पहले योगी ने संभल हिंसा के आरोपियों के खिलाफ सख्ती बरतने के निर्देश अधिकारियों को दिए थे। उन्होंने कहा कि एक भी उपद्रवी नहीं बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने सार्वजनिक संपत्ति को क्षतिग्रस्त किया है, उसे वापस ठीक कराने का खर्च उपद्रवियों से ही वसूला जाए। 
 
उल्लेखनीय है कि 4 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे को लेकर संभल में हिंसा भड़क गई थी। इसमें उपद्रवियों ने पुलिस-प्रशासन को टारगेट करते हुए पथराव और गोलीबारी की। इस हिंसा में 4 युवकों की मौत हो गई थी। उधर बांग्लादेश में कट्‍टरपंथियों द्वारा हिंदुओं को लगातार निशाना बनाया जा रहा है।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राहुल गांधी ने देश में गृहयुद्ध भड़काने की कोशिश की, उनसे सावधान रहने की आवश्यकता

SIR सर्वे का कमाल, 40 साल के बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, देखते ही भावुक हुई मां, कहा— मेरो लाल मिल गयो

स्मृति-पलाश की शादी Controversy और चैट लीक हंगामे के बाद मिस्ट्री गर्ल ने किया खुलासा, कहा कभी नहीं मिली

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति में दरार और बढ़ी, फडणवीस का एकनाथ शिंदे पर पलटवार

अब SIR में OTP से सेंधमारी, सायबर अपराधी सक्रिय, क्राइम ब्रांच ने जारी की एडवाइजरी, जानिए कैसे रहे अलर्ट?

सभी देखें

नवीनतम

उत्तराखंड में 12000 से अधिक पदों पर होगी भर्ती, CM ने बांटे नियुक्ति पत्र

सलमान के शॉर्ट एनकाउंटर पर बोले CM डॉ. मोहन यादव, कानून की पकड़ से बच नहीं सकेगा कोई भी अपराधी

दुबई हादसे के बाद HAL अध्यक्ष का बड़ा बयान, तेजस पूरी तरह सुरक्षित

रूस के राष्‍ट्रपति पुतिन 2 दिवसीय दौरे पर आएंगे भारत, जानिए किन मुद्दों पर हो सकती है वार्ता

पीएम मोदी ने उडुपी में बताया, किस प्रकार श्री कृष्ण की नीतियों पर चल रही है सरकार

अगला लेख