केन्द्र सरकार ने गिरीश चन्द्र मुर्मू को देश का नया कैग नियुक्त किया

Webdunia
शुक्रवार, 7 अगस्त 2020 (02:03 IST)
नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने गिरीश चन्द्र मुर्मू (Girish Chandra Murmu) को भारत का नया नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) नियुक्त किया। उन्होंने बुधवार को ही जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के पद से इस्तीफा दिया था। मुर्मू राजस्थान काडर के 1978 बैच के आईएएस अधिकारी राजीव महर्षि की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल सात अगस्त को पूरा हो रहा है।
 
आर्थिक मामलों के विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, ‘...राष्ट्रपति को गिरीश चन्द्र मुर्मू को भारत का नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक नियुक्त करते हुए बहुत प्रसन्नता हो रही है, उनकी नियुक्ति पदभार संभालने की तिथि से प्रभावी होगी।’
 
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुरुवार को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के पद से मुर्मू का इस्तीफा स्वीकार कर लिया था। पूर्व केन्द्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश से भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज सिन्हा को केन्द्र शासित प्रदेश का नया उपराज्यपाल बनाया गया है।
 
मुर्मू 1985 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने अचानक बुधवार को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया। गौरतलब है कि बुधवार, 5 अगस्त को पूर्ववर्ती राज्य जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान समाप्त किए जाने का एक साल पूरा हुआ था।
 
गुजरात काडर के पूर्व आईएएस अधिकारी 60 वर्षीय मुर्मू को अक्टूबर, 2019 में उपराज्यपाल नियुक्त किया गया था। जम्मू-कश्मीर का उपराज्यपाल नियुक्त किए जाने से पहले मुर्मू वित्त मंत्रालय में व्यय सचिव थे। वह नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री काल में उनके प्रधान सचिव भी रह चुके हैं। कैग की नियुक्ति 6 साल के लिए या फिर 65 वर्ष की आयु पूरी होने तक, इसमें से जो भी पहले हो, तक होती है।
 
हर्षवर्धन ने दी बधाई : केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने मुर्मू को देश का कैग नियुक्त किए जाने पर बधाई दी। डॉ. हर्षवर्धन ने गुरुवार देर रात ट्वीट करके कहा, मुर्मू को देश का नया कैग नियुक्त होने पर बधाई। मुर्मू एक अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी हैं और इस अतिमहत्वपूर्ण पद के लिए अतियोग्य हैं। नई जिम्मेदारी मिलने पर तहेदिल से बधाई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

नवीनतम

उपराष्ट्रपति धनखड़ चाहते थे सरकार और विपक्ष मिलकर काम करें : कपिल सिब्बल

Voter List को लेकर राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं को किया आगाह, बोले- महाराष्ट्र की तरह मप्र में भी हो सकती है मतदाता सूची में छेड़छाड़

Jagdeep Dhankhar Resigns : जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद से अचानक क्‍यों दिया इस्‍तीफा, सिर्फ खराब स्वास्थ्य या वजह कुछ और

मानसून की तबाही, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन से 4 लोगों की मौत, स्कूल बंद

mumbai train blasts : 2006 मुंबई ट्रेन सीरियल ब्लास्ट केस में सभी 12 आरोपी बरी, पीड़ितों ने कहा- न्याय की हत्या कर दी गई

अगला लेख