आईएएस अधिकारियों को 31 जनवरी तक देना होगी यह जानकारी...

Webdunia
बुधवार, 27 दिसंबर 2017 (08:42 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने सभी नौकरशाहों से आगामी 31 जनवरी तक उनकी अचल संपत्ति का ब्यौरा मांगा है। ब्यौरा नहीं देने वाले अधिकारियों को प्रोन्नति और विदेशों में पोस्टिंग के लिए अनिवार्य निगरानी अनापत्ति नहीं मिलेगी।  
 
केन्द्रीय कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने केंद्र सरकार के सभी विभागों तथा मंत्रालयों के सचिवों को पत्र लिखकर कहा है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के सभी अधिकारियों को 31 जनवरी, 2018 तक अपनी अचल संपत्तियों का ब्यौरा देना होगा।
 
यह पत्र विभाग के अतिरिक्त सचिव प्रदीप कुमार त्रिपाठी की ओर से 22 दिसंबर को जारी किया गया है। पत्र में कहा गया है कि यदि निर्धारित समय सीमा तक यह ब्यौरा नहीं दिया गया तो अधिकारियों को जरूरी विजिलेंस क्लियरेंस नहीं दिया जाएगा।
 
संपत्ति का ब्यौरा देने के लिए एक आईपीआर ऑनलाइन मॉड्यूल तैयार किया गया है। अधिकारियों के पास 31 जनवरी तक ऑनलाइन मॉड्यूल में आईपीआर की हार्ड कॉपी अपलोड करने का विकल्प भी है। (वार्ता)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ FIR दर्ज, जानिए क्‍या है मामला...

हरियाणा CM के खिलाफ बयान पर अनिल विज को नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब

हम 'सामना' नहीं पढ़ते, कांग्रेस का शिवसेना UBT पर पलटवार

दिल्ली में अब CM पर सस्पेंस, महिला, दलित या कोई और?

विवादों के बाद ममता कुलकर्णी ने दिया महामंडलेश्वर पद से इस्तीफा, बोलीं- मैं साध्वी ही रहूंगी

सभी देखें

नवीनतम

AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ FIR दर्ज, जानिए क्‍या है मामला...

TMC अकेले लड़ेगी 2026 का बंगाल विधानसभा चुनाव, ममता बनर्जी ने कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर कही बड़ी बात

LIVE: रणवीर इलाहाबादिया-समय रैना पर असम में एक्शन, पुलिस ने दर्ज की FIR

हरियाणा CM के खिलाफ बयान पर अनिल विज को नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब

देशभर में कितनी रक्षा भूमि पर है अतिक्रमण, सरकार ने संसद में दिया यह जवाब

अगला लेख