शाही इमाम का विवादित बयान, मुस्लिम महिलाओं को टिकट देना इस्लाम के खिलाफ बगावत

Webdunia
सोमवार, 5 दिसंबर 2022 (09:16 IST)
गुजरात चुनाव के दौरान एक विवादित बयान सामने आया है। अहमदाबाद की जामा मस्जिद के शाही इमाम शब्बीर अहमद सिद्दीकी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने चुनावों में मुस्लिम महिलाओं को टिकट देने पर आपत्ति जताई है। सिद्दीकी ने इसे इस्लाम के खिलाफ बगावत बताया है। साथ ही इस्लाम को कमजोर करने की साजिश करार दिया। शाही इमाम ने कहा, इस्लाम को कमजोर किया जा रहा है। क्या कोई आदमी नहीं है टिकट के लिए।

शाही इमाम शब्बीर अहमद सिद्दीकी ने कहा कि अभी यहां लोग नमाज पढ़ रहे हैं। क्या एक भी महिला नजर आई। इस्लाम में सबसे ज्यादा अहमियत नमाज को है। यदि औरतों का इस तरह से लोगों के सामने आना इस्लाम में जायज होता तो उनको मस्जिद आने से नहीं रोका जाता।

उन्होंने कहा, 'मस्जिद से क्यों रोक दिया गया, क्योंकि महिला का इस्लाम में एक मकाम है। इसलिए जो औरतों को टिकट देते हैं, वे इस्लाम के खिलाफ बगावत करते हैं। मर्द नहीं हैं क्या जो आप औरतों को ला रहे हैं। इससे इस्लाम कमजोर होगा, क्योंकि कर्नाटक में हिजाब का मसला हुआ।'
edited by navinrangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

फोटोबाजी के चक्कर में 6 फुट गहरे गड्ढे में गिरे नेताजी, नींव में सीमेंट डालने की कोशिश में फिसला पैर

निमिषा प्रिया के परिजन फांसी टलने से खुश, जिंदा रहने की उम्मीद भी बढ़ी

चीन में जिनपिंग-जयशंकर की मुलाकात पर राहुल गांधी का तंज, विदेश मंत्री चला रहे हैं सर्कस

Samosa, जलेबी जैसे फूड प्रोडक्ट पर चेतावनी लेबल, स्वास्थ्य मंत्रालय ने नहीं दिया निर्देश, पीआईबी ने बताया सच

मोटापे की फिक्र या फास्‍टफूड माफिया की साजिश, समोसे जलेबी नाश्‍ते पर चेतावनी, पित्‍जा बर्गर क्‍या अमृत है?

सभी देखें

नवीनतम

Congress Meeting : ऑपरेशन सिंदूर से लेकर एयर इंडिया प्लेन क्रैश तक, मानसूत्र सत्र में सरकार को इन मुद्दों पर घेरेगी कांग्रेस

राज ठाकरे ने किया खुलासा, कब करेंगे उद्धव ठाकरे के साथ गठबंधन

पिथौरागढ़ में भीषण हादसा, यात्रियों से भरी जीप खाई में गिरी, 8 की मौत, 5 घायल

यूक्रेनी लोगों ने अमेरिकी सहायता का स्वागत किया, पुतिन को 50 दिन की मोहलत को बहुत लंबा बताया

भाषा विवाद के बीच चन्द्रबाबू नायडू का बड़ा बयान, दिया नरसिंह राव का उदाहरण

अगला लेख