मॉस्को-गोवा चार्टर विमान को बम से उड़ाने की धमकी, जामनगर एयरपोर्ट पर कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

Webdunia
मंगलवार, 10 जनवरी 2023 (00:40 IST)
जामनगर/पणजी। मॉस्को से गोवा जा रहे एक विमान में बम रखे जाने की धमकी मिलने के बाद विमान को आपात स्थिति में गुजरात के जामनगर में सोमवार की रात उतारा गया। पुलिस महानिरीक्षक (राजकोट और जामनगर रेंज), अशोक कुमार यादव ने कहा कि सभी 236 यात्रियों एवं चालक दल के सदस्यों को विमान से सुरक्षित निकाल लिया गया और पुलिस तथा बम निरोधक दस्ते के साथ-साथ स्थानीय अधिकारी जांच कर रहे हैं।
 
यादव ने कहा कि मॉस्को से गोवा जा रहे विमान में बम रखे होने की धमकी मिलने के कारण जामनगर हवाई अड्डे पर इसे आपात स्थिति में उतारा गया। विमान उतरने के बाद, सभी 236 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पुलिस, बीडीडीएस (बम निरोधक दस्ता) और स्थानीय अधिकारी पूरे विमान की तलाशी ले रहे हैं। 
 
इस बीच, गोवा पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि विमान मॉस्को से उड़ान भरने के बाद डाबोलिम हवाई अड्डे पर उतरने वाला था, लेकिन बम की आशंका के चलते इसे जामनगर की ओर मोड़ दिया गया।
 
उन्होंने कहा कि गोवा पुलिस ने एहतियात के तौर पर डाबोलिम हवाई अड्डे और उसके आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस उपाधीक्षक (वास्को) सलीम शेख ने पत्रकारों से कहा कि मॉस्को से रवाना हुए विमान को डाबोलिम हवाई अड्डे पर उतरना था, लेकिन बम की आशंका के कारण उसे जामनगर की ओर मोड़ दिया गयास।
 
हवाई अड्डे पर सभी आपातकालीन सेवाओं को तैयार रखा गया जबकि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने हवाई अड्डे के अधिकारियों के साथ बैठक की। (symbolic photo)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

सरकार पहलगाम हमले के पीड़ितों से माफी मांगे : जया बच्चन

iPhone 15 हुआ सस्ता, जानिए क्या 128 GB वाले स्मार्टफोन की कीमत

Tsunami: हवाई और जापान के कुछ हिस्सों में सुनामी की चेतावनी को घटाकर बदला परामर्श में

ऑस्ट्रेलिया निर्मित पहला रॉकेट उड़ान भरने के 14 सेकंड बाद ही दुर्घटनाग्रस्त

नड्डा ने याद दिलाए कांग्रेस राज के 10 साल, बताया आतंकी हमलों पर कैसा था सरकार का रिएक्शन?

अगला लेख