कृषिमंत्री की अनूठी सलाह, धान के खेतों में कराओ ब्यूटी कॉन्टेस्ट, युवाओं की बढ़ेगी रुचि

Webdunia
गुरुवार, 2 अगस्त 2018 (19:25 IST)
file photo
गोवा। गोवा के कृषिमंत्री विजय सरदेसाई ने अनूठा सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेती की ओर आकर्षित करने के लिए धान के खेतों में सौन्दर्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना चाहिए। 
 
सरदेसाई ने कहा कि अगर धान के खेतों में ब्यूटी कॉन्टेस्ट करने से युवा खेती की तरफ आकर्षित होते हैं तो वे ऐसा करने के पक्ष में हैं। मंत्री ने कहा कि युवा पीढ़ी को लगता है कि कृषि बूढ़े लोगों का व्यवसाय है। अत: वे इससे दूरी बनाकर रखते हैं। 
 
विधानसभा में कृषि के लिए अनुदान की मांगों को लेकर किए गए सवालों का जवाब देते हुए मंत्री सरदेसाई ने कहा कि अगर आप चाहें तो धान के खेत में ब्यूटी कॉन्टेस्ट आयोजित कर सकते हैं। इससे युवा वहां आएंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को कृषि की ओर लाने के लिए जो करना संभव हो वह करना चाहिए। 
 
सरदेसाई तब भी चर्चा में आए थे, जब उन्होंने जुलाई की शुरुआत में ‘वैदिक कृषि’ की हिमायत की थी। उन्होंने कहा था कि किसानों को अच्छी फसल के लिए अपने खेतों में मंत्रों का जाप करना चाहिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

भगदड़ की बड़ी घटनाएं जब बड़ी संख्या में जनहानि से दहल गया देश, जानिए क्यों होते हैं ऐसे हादसे

तो न्यायपालिका में लोगों का विश्वास खत्म हो जाएगा, CJI गवई ने किस बात को लेकर किया आगाह

बेंगलुरु भगदड़ पर कपिल देव ने कहा, जश्न से ज्यादा महत्वपूर्ण हैं जिंदगियां

Mahua Moitra marries : कौन हैं पिनाकी मिश्र, जिनसे TMC की तेजतर्रार सांसद महुआ मोइत्रा ने की शादी

Russia-Ukraine war : रूस छुपकर हमला करने वाले ड्रोन पर कर रहा काम, जानें कैसे मचाते हैं दुश्मन देश में तबाही

अगला लेख