Hanuman Chalisa

गोल्डन बाबा पहुंचे पुलिस से सुरक्षा मांगने

Webdunia
सोमवार, 30 मई 2016 (08:39 IST)
आगरा। एसएसपी कार्यालय में शनिवार को चौकाने वाली तस्वीर देखने को मिली जब एक 11 किलो सोने  के जेवरात पहनकर गोल्डन बाबा जिले के कप्तान से सुरक्षा मांगने पहुंच गए। जहां एसएसपी ने बाबा को सुरक्षा देने का भरोसा दिलाया। बहरहाल जिस दौरान बाबा आगरा एसएसपी कार्यालय पर रहे हर कोई उनकी एक झलक को बेक़रार दिखाई दिया।
उज्जैन महाकुंभ से हरिद्वार जा रहे जूना अखाड़ा के महंत बाबा गोल्डन पुरी आगरा एसएसपी से सुरक्षा की मांग लेकर पहुंचे। इस दौरान बाबा ने भारी मात्रा में सोने के आभूषण पहने हुए थे। ऐसे में उनकी सुरक्षा के लिए उन्हें बरेली तक सुरक्षा गार्ड उपलब्ध कराया गए ताकि उनकी यात्रा के दौरान कोई अनहोनी न हो और वे सुरक्षित जूना अखाड़ा हरिद्वार पहुंच सकें।
 
एसएसपी आगरा डॉ प्रीतिंदर सिंह ने बाबा की मांग को ध्यान मैं रखते हुए उन्हें आगरा परिक्षेत्र मैं पूर्ण सुरक्षा देने का आश्वासन दिया है। वहीं बाबा गोल्डन पुरी ने बताया कि वे सन् 1972 से अपने शरीर पर सोना पहन रहे हैं। गोल्ड के आभूषण ही उनके इष्ट देवता हैं जिन्हें पहनकर उन्हें सुख की अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि इस समय वह अपने शरीर पर लगभग 11 किलो सोना पहने हुए हैं। (भाषा)
 

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump ने Pakistan से किया किनारा, अचानक क्यों बदल दिया Iran पर हमले का प्लान, जानिए क्या है पूरी कहानी

बिना बैंक अकाउंट अब Teenagers भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, Paytm ने लॉन्च किया नया Pocket Money फीचर

Inder Kaur murder case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का दबाव, पंजाबी सिंगर इंदर कौर की किडनैपिंग के बाद हत्या, नहर में मिला शव, आरोपी कनाडा फरार

ट्रंप-शी वार्ता ने भारत के लिए क्यों बजाई खतरे की घंटी? बदलती दुनिया में कितना तैयार है भारत

क्या मंदिरों के सोने पर है मोदी सरकार की नजर? वित्त मंत्रालय ने बताया सच

सभी देखें

नवीनतम

Barmer : बाड़मेर में प्रदर्शन के दौरान रविंद्र सिंह भाटी ने खुद पर छिड़का पेट्रोल, प्रशासन-पुलिस के हाथ-पांव फूले

योगी सरकार में आयुष्मान योजना से बदली गरीबों की जिंदगी, बरेली में इलाज पर खर्च हुए 682 करोड़ रुपए

Donald Trump ने Pakistan से किया किनारा, अचानक क्यों बदल दिया Iran पर हमले का प्लान, जानिए क्या है पूरी कहानी

बिना बैंक अकाउंट अब Teenagers भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, Paytm ने लॉन्च किया नया Pocket Money फीचर

अगला लेख