गूगल ने डूडल के जरिए मनाया भारत का 70वां स्वतंत्रता दिवस

Webdunia
सोमवार, 15 अगस्त 2016 (12:43 IST)
भारत के 70वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सोमवार को गूगल ने अपना डूडल देश के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू के ऐतिहासिक भाषण 'ट्रीस्ट विद डेस्टिनी' को समर्पित किया है। पं. नेहरू ने यह ऐतिहासिक भाषण संसद भवन में भारतीय संविधान सभा के समक्ष दिया था।
इस भाषण में उन्होंने कहा था, 'कई साल पहले हमने नियति से मिलन का वचन दिया था और अब समय आ गया है कि हम अपने वचन को निभाएं। पूरी तरह ना सही लेकिन बहुत हद तक। आज रात बारह बजे जब सारी दुनिया सो रही होगी, भारत जीवन और स्वतंत्रता की नई सुबह के साथ उठेगा।' डूडल में संसद भवन की तस्वीर बनी है और उसके नीचे लिखा है 1947।
 
भारत के स्वतंत्रता दिवस के दिन ही दक्षिण कोरिया का स्वतंत्रता दिवस भी होता है। दक्षिण कोरिया को 1945 में जापानी औपनिवेशिक शासन से मुक्ति मिली थी। इसके लिए भी गूगल ने एक और डूडल बनाया है। पिछले साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने डूडल में गूगल ने गांधी के डांडी मार्च को प्रस्तुत किया था।
 
भारत के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बीते कुछ सालों में गूगल के डूडल पर लाल किला, तिरंगा, भारतीय डाक टिकट और यहां तक कि राष्ट्रीय पक्षी मोर भी प्रस्तुत किया गया है। (भाषा) 

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

सौतेली बहन ने की दो मासूम बहनों की हत्या!

राजगढ़ में EVM को लेकर दिग्विजय सिंह पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, 6 विधानसभा क्षेत्रों की SLU लौटने को लेकर उठाए सवाल

स्वाति मालीवाल मामले में गरमाई सियासत, केजरीवाल के घर जाएगी NCW की टीम

उमर अब्‍दुल्‍ला के लिए राह आसान नहीं है बारामुल्‍ला में

Chardham Yatra : रजिस्ट्रेशन से लेकर Reel तक, क्या है चारधाम यात्रा के नए नियम?

अगला लेख