Google Doodle: गूगल ने डूडल बनाकर इस खास अंदाज में सेलिब्रेट किया देश का 76वां स्वतंत्रता दिवस

Webdunia
सोमवार, 15 अगस्त 2022 (12:53 IST)
नई दिल्ली। सर्च इंजन गूगल (Google) ने सोमवार को भारत के 76वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पतंग उड़ाने की परंपरा से प्रेरित रंग-बिरंगा डूडल पेश किया।
 
यह आकर्षक डूडल गूगल आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा हाल ही में शुरू की गई ‘इंडिया की उड़ान’ परियोजना के बाद पेश किया गया है, जो इन 76 वर्षों के दौरान भारत की उपलब्धियों का जश्न मनाता है और ‘देश की अटूट और अमर भावना पर आधारित है।’
 
डूडल केरल की कलाकार नीति ने तैयार किया है। इसमें एक महिला पतंग बनाते और कुछ लड़के पतंग उड़ाते नजर आ रहे हैं, जबकि उनके पीछे कुछ इमारतें और उगता सूरज दिखाई दे रहा है।
 
गूगल ने डूडल में जीआईएफ एनिमेशन शामिल किया है, जिससे तिरंगे की थीम पर आधारित पतंगें उड़ती नजर आ रही हैं और डूडल काफी जीवंत लग रहा है। इसमें एक लड़की दिल के चिह्न वाली पतंग थामे नजर आ रही है, जबकि एक लड़का उसके हाथों में मौजूद चरखी की डोर से उड़ती पतंग को देख रहा है, जिस पर ‘75’ अंक दर्ज है।
 
गूगल ने अपने आधिकारिक पेज पर कहा कि 1947 में आज ही के दिन भारत आधिकारिक तौर पर एक लोकतांत्रिक देश बना था। वहां लगभग 200 साल के ब्रिटिश शासन का अंत हुआ था। आजादी के लिए लंबे संघर्ष के परिणामस्वरूप दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का जन्म हुआ। महात्मा गांधी जैसे महान स्वतंत्रता सेनानियों ने सविनय अवज्ञा और अहिंसक विरोध के माध्यम से देश के स्वतंत्रता आंदोलन का नेतृत्व किया।
 
वहीं, डूडल तैयार करने वाली कलाकार नीति ने कहा कि यह डूडल ‘पतंगों से जुड़ी संस्कृति को दर्शाता है, जिसमें रंग-बिरंगी और आकर्षक पतंगें बनाने के शिल्प से लेकर इसे उड़ाने के लिए समुदायों के एक साथ आने का सुखद अनुभव तक शामिल है।’

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

गाजीपुर लोकसभा में मुख्तार अंसारी के परिवार के सियासी रसूख की परीक्षा, भाई के साथ भतीजी भी चुनावी मैदान में

कौन है कन्हैया कुमार को थप्पड़ मारने वाला शख्स? वीडियो जारी कर कहा- सिखा दिया सबक?

Air India Express के विमान को आपात स्थिति में तिरुचिरापल्ली में उतारा

सैलून जाए बिना ऐसे करें अपना हेयरस्टाइल चेंज, जानें ये 5 सिंपल टिप्स

मालेगांव में CM योगी बोले, कांग्रेस के अंदर औरंगजेब की आत्मा

अगला लेख