rashifal-2026

Google ने play billing से जुड़ने के लिए भारतीय स्टार्टअप को मार्च 2022 तक का दिया समय

Webdunia
सोमवार, 5 अक्टूबर 2020 (16:26 IST)
नई दिल्ली। इंटरनेट उत्पाद एवं सेवाएं देने वाली कंपनी गूगल ने सोमवार को कहा कि भारतीय ऐप डेवलपर्स के लिए उसकी प्ले बिलिंग प्रणाली से जुड़ने के लिए समयसीमा को 6 माह बढ़ाकर 31 मार्च 2022 कर दिया गया है।गूगल की तरफ से यह पहल ऐसे समय की गई है, जब कई भारतीय उद्यमों और स्टार्टअप ने गूगल प्ले की बिल प्रणाली को लेकर चिंता जताई है।
ALSO READ: गूगल प्ले स्टोर में Paytm की वापसी, जानिए किस कारण कुछ घंटों तक गायब रहा ऐप
उनका कहना है कि प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी भारतीय ऐप डेवलपर, उनके मालिकों को कोई भी डिजिटल सर्विसेज बेचने के लिए अनिवार्य रूप से गूगल प्ले की बिलिंग प्रणाली का इस्तेमाल करने के लिए दबाव नहीं डाल सकती है। यहां यह देखना रुचिकर है कि इस बीच पेटीएम ने अपने एंड्रॉयड मिनी एप स्टोर को शुरू करने की घोषणा की है। इससे भारतीय ऐप डेवलपर को समर्थन मिलेगा। पेटीएम की इस क्षेत्र में गूगल पे के साथ प्रतिस्पर्धा है।
 
गूगल ने कहा है कि हम भारत स्थित ऐप डेवलपर्स के लिए प्ले बिलिंग प्रणाली से जुड़ने की समयसीमा को बढ़ा रहे हैं। इससे यह सुनिश्चित हो सकेगा कि उन्हें यूपीआई को भुगतान विकल्प के तौर पर गूगल प्ले पर उपलब्ध कराने के लिए पूरा समय मिल सकेगा। वर्तमान में जितने भी एप भुगतान के लिए वैकल्पिक प्रणाली का इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए गूगल प्ले से जुड़ने के लिए 31 मार्च 2022 तक की समयसीमा तय की जाती है।
 
गूगल ने इससे पहले उसके प्ले स्टोर के जरिए डिजिटल सामग्री बेचने वाली ऐप से कहा था कि उन्हें बिक्री के लिए गूगल प्ले बिलिंग प्रणाली का इस्तेमाल करना होगा और उसमें कुछ प्रतिशत फीस के तौर पर उसे देना होगा। इस संबंध में जरूरी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए उसने 30 सितंबर 2021 तक का समय दिया था। इस समयसीमा को अब बढ़ाकर मार्च 2022 तक कर दिया गया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

silver prices : चांदी के बाजार में 'ब्लैक थर्सडे, 16% तक टूटी कीमतें, क्या Safe haven से उठा निवेशकों का विश्वास

PM of India : आईना देख लिया तो अपनी सच्चाई कहां छिपाओगे, राहुल-ममता पर Rajya Sabha में PM Modi ने साधा निशाना

Ola, Uber, Rapido से कैसे सस्ती रहेगी Bharat Taxi, जानिए पूरी जानकारी

लोकसभा हंगामे पर स्पीकर ओम बिरला का खुलासा: पीएम मोदी को सदन आने से किया था मना

राज्यसभा में नड्डा vs खरगे टकराव: ‘अबोध बालक’ टिप्पणी से बढ़ा सियासी संग्राम

सभी देखें

नवीनतम

यूपी में 6 से 13 फरवरी तक चलेगा दिव्यांगजन रोजगार अभियान 2.0

यूपी के गांव हो रहे हाईटेक, प्लास्टिक कचरे से बनाई 75 किमी लंबी सड़क

यूपी की पहली इंटरनेशनल फिल्म सिटी में होगी ‘मॉम-2’ की शूटिंग

यूपी में किसानों को अब 5 मिनट में ई-केसीसी से ऋण

यूपी में एक लाख ग्रामीण महिलाओं के जीवन में मिठास घोलेगा शहद

अगला लेख