shiv chalisa

20 लाख लोग कर रहे हैं मुफ्त वाईफाई का प्रयोग

Webdunia
शनिवार, 30 जुलाई 2016 (10:05 IST)
न्यू यॉर्क। सर्च इंजन कंपनी गूगल के प्रमुख सुंदर पिचाई ने कहा है कि भारत में लगभग 20 लाख लोग हर महीने  प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर मुफ्त वाईफाई सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। यह वाईफाई सुविधा गूगल व रेलटेल ने स्थापित की है।
भारत में जन्मे पिचाई ने निवेशकों के साथ एक संवाद में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा,‘ हम भारत के प्रमुख रेलवे स्टेशनों से यात्रा करने वाले लाखों भारतीयों को हाईस्पीड वायरलेस इंटरनेट सुविधा उपलब्ध कराने के लिए भारतीय रेलवे तथा रेलटेल के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।’ 

गूगल ने देश के 23 प्रमुख स्टेशनों पर वाईफाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए भारतीय रेलवे की दूरसंचार इकाई रेलटेल से गठजोड़ किया है। इन रेलवे स्टेशनों में मुंबई सेंट्रल, पुणे, भुवनेश्वर, भोपाल, रांची, रायपुर, विजयवाड़ा, एर्नाकुलम, विशाखापट्टनम, जयपुर, पटना, गुवाहाटी, उज्जैन, इलाहाबाद व चेन्नई सेंट्रल है।
 
गूगल की इस साल के आखिर तक इस परियोजना के तहत देश भर में 100 रेलवे स्टेशनों पर हाईस्पीड सार्वजनिक वाईफाई सेवा उपलब्ध कराने की मंशा है। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

राफेल से हैमर मिसाइल तक, क्या फ्रांस बनेगा भारत का ‘नया रूस’? मोदी- मैक्रों मुलाकात से खुलेंगे रक्षा सौदों के बड़े दरवाजे

JEE Mains Result 2026 : NTA ने जारी किया रिजल्ट, 12 छात्रों को मिले 100 पर्सेंटाइल

Switzerland में एवलांच की चपेट में आई ट्रेन पटरी से उतरी, 80 यात्री थे सवार

जम्मू के आरएस पुरा बाल सुधार केंद्र से 2 पाकिस्तानी समेत 3 नाबालिग फरार, इंटरनेशनल बॉर्डर पर अलर्ट

हरिद्वार में दुनिया का सबसे बड़ा 5210 किलो का पारद शिवलिंग, इंडिया और एशिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज

अगला लेख