Hanuman Chalisa

योगी के गोरखपुर में भाजपा पीछे, विपक्ष ने किया हंगामा

Webdunia
बुधवार, 14 मार्च 2018 (11:46 IST)
गोरखपुर। गोरखपुर में बुधवार को उपचुनाव के नतीजों में विलंब को लेकर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। भारी हंगामे के बाद जारी नौवें चरण के परिणामों के बाद सपा उम्मीदवार प्रवीण निषाद ने यहां 1500 सेे ज्यादा  मतों की बढ़त बना ली। 
 
हंगामे के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने एक बयान जारी कर कहा कि अब तक नौ चरणों के लिए मतगणना की जा चुकी है। इस समय तक मात्र एक ही चरण का परिणाम घोषित किया गया था। 
 
इसके नतीजों के अनुसार भाजपा के उपेंद्र नाथ शुक्ला अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी के प्रवीण निषाद से करीब 1666 वोटों से आगे हैं।

गोरखपुर और फूलपुर उपचुनाव के लिए मतदान गत 11 मार्च को हुआ था। इस दौरान क्रमशः 47.75 प्रतिशत और 37.39 फीसद वोट पड़े थे। गोरखपुर सीट के लिए 10 तथा फूलपुर सीट पर 22 उम्मीदवार मैदान में हैं।
 
भारतीय जनता पार्टी ने फूलपुर से कौशलेंद्र सिंह पटेल और गोरखपुर से उपेंद्र दत्त शुक्ला को मैदान में उतारा है। वहीं समाजवादी पार्टी ने प्रवीण निषाद को गोरखपुर से और नागेंद्र सिंह पटेल को फूलपुर से अपना प्रत्याशी बनाया है। जबकि कांग्रेस ने सुरीथा करीम को गोरखपुर से और मनीष मिश्रा को फूलपुर से प्रत्याशी बनाया है।
 
गोरखपुर सीट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के और फूलपुर सीट उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य के विधान परिषद की सदस्यता ग्रहण करने के बाद दिए गए त्यागपत्र के कारण रिक्त हुई हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Electric scooter खरीदने से पहले जान लें कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? रेंज, चार्जिंग और लाइफ में कितना फर्क और कैसे करें चेक

सिया गोयल का वो खौफनाक कबूलनामा और बेकरी-ड्राई फ्रूट्स वाले इश्क की इनसाइड स्टोरी!

जमीन के मामले पर बीजेपी का कांग्रेस पर काउंटर अटैक, खडगे परिवार पर लगाए जमीन घोटाला का आरोप

Boss Scam Alert: WhatsApp पर आए ऐसा मैसेज तो भूलकर भी न खोलें फाइल, खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

Mumbai Rain : मुंबई में मानसून का तांडव, 24 घंटे में 340 मिमी बारिश, सड़कें डूबीं, ट्रेनें प्रभावित, IMD ने जारी की चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

यूरोप में गर्मी का प्रकोप, 44 डिग्री सेल्सियस पार पहुंचा तापमान, कई देशों में रिकॉर्ड टूटा, दर्जनों की मौत

दानवीर भामाशाह की स्मृति में उत्तर प्रदेश में मनाया जाएगा 'व्यापारी कल्याण दिवस'

नोएडा-जेवर-लखनऊ कॉरिडोर बनेगा UP का नया ग्रोथ इंजन, एऑन ने 1000 नए रोजगार सृजित करने की जताई तैयारी

AMC में 250 पदों पर बंपर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए सरकारी नौकरी का मौका, कैसे करें आवेदन, क्या है प्रक्रिया

मुख्यमंत्री योगी ने पद्म पुरस्कार से सम्‍मानित विभूतियों को दी शुभकामनाएं

अगला लेख