Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भाजपा ने राहुल को बताया भारत का जयचंद, पूछा- क्यों तोड़ रहे हैं सेना का मनोबल?

हमें फॉलो करें भाजपा ने राहुल को बताया भारत का जयचंद, पूछा- क्यों तोड़ रहे हैं सेना का मनोबल?
, शनिवार, 17 दिसंबर 2022 (11:33 IST)
नई दिल्ली। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने पूर्व कांग्रेस नेता राहुल गांधी हमला करते हुए कहा कि राहुल का चरित्र जयचंद वाला। वे देश को नीचा दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि सेना के शौर्य से कांग्रेस को दर्द क्यों? कांग्रेस सेना से सबूत मांगती है।
 
भाजपा नेता ने कहा कि एक भारतीय होने के नाते भारत की सेना पर गर्व है। हमारा गरूर है सेना... जो जवान सीमा पर चीन की सेना को पीट रहे हैं, उनको अपनी ताकत दिखा रहे हैं... उस समय पर भारत के 'जयचंद' राहुल गांधी हमारी सेना का मनोबल तोड़ने का काम क्यों कर रहे हैं?
 
भाटिया ने कहा कि मैं राहुल गांधी जी को बता दूं कि ये 1962 वाला भारत नहीं है। भारत की एक इंच भूमि ना किसी के कब्जे में है और न किसी में ये हिम्मत है कि वो कब्जा कर ले। उन्होंने कहा कि विश्व की सबसे वीर सेना हमारे पास है, कूटनीतिक तौर पर हम सक्षम हैं..ऐसे में ये संभव ही नहीं है कि कोई हमारी एक इंच भी भूमि कब्जा ले।
 
उन्होंने सवाल किया कि क्या कारण है कि जब-जब सेना के कारण देशवासियों की छाती 56 इंच की होती है तो कांग्रेस और राहुल गांधी की छाती छह इंच की हो जाती है।
 
भाजपा प्रवक्ता ने सवाल किया कि राहुल गांधी देश को बताएं कि वो अपना 'जयचंद' वाला चरित्र कब छोड़ेंगे। साल 2007 में संसद में एक प्रश्न पूछा गया था तब तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने बताया था कि 38 हजार स्क्वयार किलोमीटर की जमीन और कुल 43180 स्क्वयार किलोमीटर जमीन कांग्रेस शासन के दौरान चीन ने कब्जाई है। इनका चीन से समझौता है और मुझे ऐसा कोई बयान नहीं दिखा जब कांग्रेस पार्टी, सोनिया गांधी या राहुल गांधी ने चीन की निंदा की हो।
उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि चीन भारत की सीमा पर युद्ध की तैयारी कर रहा है और भारत सरकार सोई हुई है और खतरे को नजरअंदाज करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि चीन ने 2000 वर्ग किलोमीटर भारतीय क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है, 20 भारतीय सैनिकों को मार डाला है और अरुणाचल प्रदेश में हमारे जवानों की पिटाई कर रहा है।
 
उन्होंने कहा कि बात को हिन्दुस्तान की सरकार सुनना नहीं चाहती है...मगर उनकी (चीन) तैयारी चल रही है, तैयारी युद्ध की है.. तैयारी कोई घुसपैठ की नहीं है... तैयारी युद्ध की है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

12 साल के बच्चे की हार्टअटैक से मौत, कोरोना का आफ्टर इफेक्ट्स बताया जा रहा