E cigarette ban : सरकार को पहले ही दिन हुआ 1,000 करोड़ का मुनाफा, जानिए कैसे

Webdunia
गुरुवार, 19 सितम्बर 2019 (14:49 IST)
नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार ने ई-सिगरेट पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके तहत अब अब ई-सिगरेट का आयात करना, बिक्री करना या उसे रखना कानूनन अपराध माना जाएगा। सरकार ने इस प्रतिबंध को लेकर लोगों की सेहत का हवाला दिया है। सरकार ने जरूर लोगों के स्वास्थ्य का हवाला दिया है, लेकिन क्या सच में ऐसा ही है?
ALSO READ: ई सिगरेट पर प्रतिबंध के लिए अध्यादेश जारी, उल्लंघन करने पर होगी जेल
जांच-पड़ताल करने पर पता चला कि ई-सिगरेट पर बैन लोगों के स्वास्थ्य से ज्यादा सरकार की अपनी 'सेहत' के लिए अच्छा है तथा सरकार ने यह फैसला 'स्वहित' में लिया है। इसमें लोगों की सेहत के नुकसान से ज्यादा सरकार का अपना फायदा ज्यादा है। इस पर बैन का सीधा फायदा सरकार को होगा।
 
पहले ही दिन हुआ 1 हजार करोड़ का फायदा : दो तंबाकू कंपनियों आईटीसी लिमिटेड और वीएसटी इंडस्ट्रीज लिमिटेड में सरकार के शेयर हैं। इन दो कंपनियों में सरकार ने अपने पैसे लगा रखे हैं। ई-सिगरेट के बैन होने का फायदा तंबाकू उत्पाद बेचने वाली इन दोनों ही कंपनियों को होगा और इनके फायदे में आने से सरकार को सीधा आर्थिक फायदा मिलेगा।
ALSO READ: ई सिगरेट पर प्रतिबंध का डॉ. हर्षवर्धन ने किया स्वागत, कहा- स्वस्थ जीवन को मिलेगा बढ़ावा
शेयर बाजार में आया उछाल :  जैसे ही केंद्र सरकार ने ई-सिगरेट पर बैन का ऐलान किया, तत्काल ही शेयर बाजार में तंबाकू कंपनियों के शेयर में उछाल देखा गया। शेयर मार्केट की हलचल से सिर्फ बुधवार को ही सरकार को 1,000 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है और यह मुनाफा तंबाकू कंपनियों शेयर की कीमतों में उछाल की वजह से हुआ।
ALSO READ: सावधान, दिन के इस समय सिगरेट पीना है सबसे ज्यादा खतरनाक
क्या होती है ई-सिगरेट? : यह एक इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट, ई-सिगरेट या वाष्पीकृत सिगरेट एक बैटरी चालित उपकरण है। यह निकोटिन या गैरनिकोटिन के वाष्पीकृत होने वाले घोल की सांस के साथ सेवन की जाने वाली खुराक प्रदान करता है। एक चीनी फार्मासिस्ट ने ईजाद किया था। यह सिगरेट, सिगार या पाइप जैसे धूम्रपान वाले तंबाकू उत्पादों का एक विकल्प है। इसमें कोई धुआं या दहन नहीं होता है। 'विश्व तम्बाकू दिवस' पर राजस्थान में इस पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।
 
क्या-क्या होते हैं इससे नुकसान? : ई-सिगरेट के सेवन से लती को दिल की बीमारी, नि‍कोटिन की लत लगना, गर्भवती महिलाओं को नुकसान होना, खुशबूदार केमिकल से कैंसर की आशंका तथा हृदय व फेफड़ों से संबद्ध अनेक बीमारियों का खतरा होता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

CEC के लिए दिए गए नामों पर राहुल गांधी ने जताया विरोध, कांग्रेस ने मोदी सरकार को दिया यह सुझाव

ओडिशा में 5 साल में 44823 लोग हुए लापता, मुख्यमंत्री माझी ने विधानसभा में दिया बयान

एनआरआई को मतदान करने का अधिकार दिया जाए : राजीव कुमार

Israel ने लेबनान में किया ड्रोन से हमला, हमास का सैन्य अभियान प्रमुख ढेर

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

अगला लेख