RSS की गतिविधियों में भाग ले सकेंगे उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 6 सितम्बर 2024 (16:58 IST)
Chief Minister Pushkar Singh Dhami News: पुष्कर धामी सरकार ने बड़ा और अहम निर्णय लिया है। इसके तहत, उत्तराखंड में भी अब राजकीय कार्मिक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की शाखा व अन्य सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों में सम्मिलित हो सकेंगे। प्रदेश की धामी सरकार ने आरएसएस की गतिविधियों में भाग लेने पर लगा प्रतिबंध हटा लिया है।
 
जुलाई में भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने एक आदेश जारी करते हुए सरकारी कर्मचारियों के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यक्रमों में शामिल होने पर लगा प्रतिबंध हटा दिया था। इसी क्रम में अब उत्तराखंड की पुष्कर धामी सरकार ने भी उक्त प्रतिबंध को राज्य के कार्मिकों के लिए हटा दिया है। ALSO READ: मुख्यमंत्री धामी ने 72 असिस्टेंट प्रोफेसरों को नियुक्ति पत्र सौंपे
 
सरकारी दायित्वों के निर्वहन जरूरी : अब, आरएसएस की प्रातःकालीन या सायंकालीन सभा, अन्य सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों में राजकीय कार्मिकों की भागीदारी को उत्तराखंड राज्य कर्मचारियों की आचरण नियमावली, 2002 (समय-समय पर यथा संशोधित) का उल्लंघन नहीं माना जाएगा। ALSO READ: Uttarakhand : धामी सरकार ने विधायकों को दिया बड़ा तोहफा, भत्तों में की बढ़ोतरी, कैशलैस इलाज वाले विधेयक को दी मंजूरी

आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि आरएसएस की शाखा व अन्य सांस्कृतिक-सामाजिक गतिविधियों में तब ही प्रतिभाग किया जा सकेगा, जब इस कार्य से सरकारी दायित्वों के निर्वहन में कोई अड़चन न पड़े।
 
ऐसी भागीदारी सरकारी कार्यालय अवधि के पूर्व व पश्चात ही की जा सकेगी। केंद्र सरकार ने आरएसएस की गतिविधियों में सरकारी कर्मचारियों के भाग लेने पर लगा प्रतिबंध 58 साल बाद हटा दिया।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

rg kar college rape murder case : डॉक्टरों का 2 घंटे तक इंतजार करती रहीं ममता बनर्जी, फिर मांगी जनता से माफी

मेरठ : 2 साल के अफेयर का खौफनाक अंत, 25 साल के भतीजे के प्रेम में छली गई 40 साल की चाची, जान देकर चुकानी पड़ी कीमत

Sukanya Samriddhi Yojana में 1 अक्टूबर से बड़ा बदलाव, जान लें वरना पछताएंगे

MG Windsor Electric : 1 साल तक फ्री चार्जिंग, 331 Km रेंज, सस्ती कार से मार्केट में आ जाएगी सुनामी

अखिलेश यादव ने लगाया BJP और सरकारी अधिकारियों पर अयोध्या में भूमि घोटाले का आरोप

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra : महिलाओं को बुर्का बांटतीं नजर आईं शिवसेना विधायक, सोशल मीडिया पर वीडियो आया सामने

Retail Inflation : अगस्त में बढ़ी महंगाई, 3.65 फीसदी रही खुदरा मुद्रास्फीति

Weather Update : देश में कब होगी मानसून की विदाई, मौसम विभाग ने जताया यह अनुमान

rg kar college rape murder case : डॉक्टरों का 2 घंटे तक इंतजार करती रहीं ममता बनर्जी, फिर मांगी जनता से माफी

Haryana Election : कांग्रेस ने सांसदों के काटे टिकट, नेता-पुत्रों पर हुई मेहरबान

अगला लेख