Publish Date: Tue, 16 Oct 2018 (19:25 IST)
Updated Date: Tue, 16 Oct 2018 (19:34 IST)
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने जनरल प्रोविडेंट फंड (जीपीएफ) पर ब्याज दर 7.6% से बढ़ाकर 8% कर दी है। इससे 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को फायदा होगा। नई दरें 1 अक्टूबर से लागू मानी जाएंगी।
सरकार ने अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के लिए यह बढ़ोतरी की है। जीपीएफ की नई दर केंद्रीय कर्मियों, रेलवे और डिफेंस कर्मचारियों के लिए लागू होगी। इससे पिछली तिमाही (जुलाई-सितंबर) में जीपीएफ पर ब्याज दर 7.6 फीसदी थी।
जीपीएफ खाता सरकारी कर्मचारियों के लिए होता है। उनके वेतन का एक तय हिस्सा हर महीने इस खाते में जमा होता है। रिटायरमेंट पर कर्मचारियों को जीपीएफ खाते की रकम मिलती है। इस पर टैक्स नहीं लगता।
उल्लेखनीय है कि पिछले महीने सरकार ने पीपीएफ और सुकन्या समृद्धि जैसी छोटी बचत योजनाओं पर भी ब्याज दरें 0.40% तक बढ़ाई थीं।