सरकार ने बढ़ाया Crude Oil पर अप्रत्याशित लाभ कर, ATF के निर्यात पर घटाया शुल्क

Webdunia
मंगलवार, 2 जनवरी 2024 (18:52 IST)
windfall profit tax on crude oil: सरकार ने देश में उत्पादित कच्चे तेल पर अप्रत्याशित लाभ कर (windfall profit tax) बढ़ा दिया है, साथ ही डीजल तथा विमान ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर शुल्क घटाकर शून्य कर दिया है। एक आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार घरेलू स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (SAED) के रूप में लगाया जाने वाला कर 1,300 रुपए प्रति टन से बढ़ाकर 2,300 रुपए कर दिया गया है।
 
डीजल के निर्यात पर एसएईडी को 50 पैसे प्रति लीटर से घटाकर शून्य कर दिया गया है। इसी तरह विमान ईंधन या एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) के निर्यात पर शुल्क 1 रुपए प्रति लीटर से घटाकर शून्य कर दिया गया है। पेट्रोल पर एसएईडी शून्य पर ही कायम है। ये नई दरें मंगलवार से लागू हो गईं।
 
भारत ने पहली बार 1 जुलाई, 2022 को अप्रत्याशित लाभ कर लगाया था। इसके साथ ही भारत ऊर्जा कंपनियों के असाधारण मुनाफे पर कर लगाने वाले देशों की सूची में शामिल हो गया था। तेल की दो सप्ताह की औसत कीमतों के आधार पर हर पखवाड़े कर दरों की समीक्षा की जाती है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

इंडिया का नाम बदलकर भारत किया जाए, दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका

क्‍या UP की शहजादी को होगी फांसी, UAE की जेल में है बंद, भारतीय दूतावास रख रहा नजर

महाकुंभ के विरोधियों को CM योगी ने दिया यह करारा जवाब

ज्ञानेश कुमार होंगे अगले मुख्य चुनाव आयुक्त, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

अगला लेख