Dharma Sangrah

उच्च न्यायालयों में जजों के कितने पद हैं खाली, सरकार ने राज्यसभा में दिया यह जवाब

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 24 जुलाई 2025 (22:07 IST)
High Courts judges Vacant posts News : देश के उच्च न्यायालयों में 18 जुलाई, 2025 की स्थिति के अनुसार न्यायाधीशों के कुल 371 पद रिक्त हैं। उच्च न्यायालयों में न्यायाधीशों की कुल स्वीकृत संख्या 1,122 है, जिनमें से 751 न्यायाधीश वर्तमान में कार्यरत हैं, जबकि 371 पद रिक्त पड़े हैं। इन रिक्तियों में से 178 पदों के लिए नियुक्ति प्रस्ताव सरकार और उच्चतम न्यायालय की कॉलेजियम के बीच विभिन्न चरणों में विचाराधीन हैं। वहीं 193 पदों के लिए अभी तक संबंधित उच्च न्यायालयों की कॉलेजियम से अनुशंसाएं प्राप्त नहीं हुई हैं।
 
विधि और न्याय राज्यमंत्री तथा संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने राज्यसभा को बृहस्पतिवार को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। मेघवाल ने बताया कि उच्च न्यायालयों में न्यायाधीशों की कुल स्वीकृत संख्या 1,122 है, जिनमें से 751 न्यायाधीश वर्तमान में कार्यरत हैं, जबकि 371 पद रिक्त पड़े हैं।
ALSO READ: गवई ने दिलाई सुप्रीम कोर्ट के 3 न्यायाधीशों को शपथ, जजों की संख्या बढ़कर हुई 34
उन्होंने बताया कि इन रिक्तियों में से 178 पदों के लिए नियुक्ति प्रस्ताव सरकार और उच्चतम न्यायालय की कॉलेजियम के बीच विभिन्न चरणों में विचाराधीन हैं। वहीं 193 पदों के लिए अभी तक संबंधित उच्च न्यायालयों की कॉलेजियम से अनुशंसाएं प्राप्त नहीं हुई हैं।
ALSO READ: सुप्रीम कोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला, हाई कोर्ट के सभी न्यायाधीश पूर्ण पेंशन के हकदार
मंत्री ने कहा कि सरकार समय-समय पर न्यायपालिका में रिक्त पदों को भरने के लिए उचित कदम उठाती रही है ताकि न्यायिक कार्य में तेजी लाई जा सके। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Diwali पर अयोध्या में बना विश्व रिकॉर्ड, 26 लाख से अधिक दीयों से जगमगाए सरयू के घाट

Indore : किन्‍नर मामले में पुलिस ने तेज की कार्रवाई, 3 मुख्य आरोपियों पर 30 हजार का इनाम घोषित

प्रज्ञा ठाकुर का विवादित बयान, बेटी कहना न माने तो उसकी टांगें तोड़ दो...

खुला बांके बिहारी मंदिर का खजाना, योगी सरकार से अखिलेश बोले- मंदिरों के खजाने तो छोड़ दे

ओवैसी की AIMIM ने बिहार में उतारे 25 उम्मीदवार, किसे कहां से मिला टिकट

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली में AQI 301 के पार, GRAP-2 लागू, किन-किन चीजों पर लगी पाबंदी

पप्पू यादव ने RJD चीफ पर साधा निशाना, बोले- कोई कर रहा है इंडिया ब्लॉक को तोड़ने की साजिश

अयोध्या में बना दीपोत्सव का वर्ल्ड रिकॉर्ड, 26 लाख से ज्यादा दीयों की रोशनी से जगमगाई राम की पैड़ी, ड्रोन से की गई दीयों की गणना

UP में त्योहारों पर मिलावटखोरों पर कसा शिकंजा, आगे भी जारी रहेगी सतर्कता

CM योगी ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

अगला लेख