Hanuman Chalisa

जम्मू-कश्मीर : श्रीनगर के लाल चौक में ग्रेनेड से हमला, CRPF के 2 जवान सहित 4 घायल

Webdunia
रविवार, 2 फ़रवरी 2020 (16:36 IST)
श्रीनगर। श्रीनगर लाल चौक में आतंकियों ने हमला किया। आतंकवादियों ने सीआरपीएफ जवानों पर ग्रेनेड से हमला किया। खबरों के अनुसार इस महले में CRPF के 2 जवान सहित 4 घायल हो गए हैं। 
 
चाक-चौबंद सुरक्षा के बाद ‍भी रविवार को आतंकवादियों ने वहां तैनात जवानों पर हैंड ग्रेनेड फेंका। इस हमले में वहां तैनात सीआरपीएफ के 2 जवान घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सुरक्षाकर्मी आतंकियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

शहर के प्रेस एन्कलेव के विपरीत दिशा में प्रताप पार्क के पास तैनात सीआरपीएफ जवानों पर अज्ञात आतंकवादियों ने ग्रेनेड फेंका, जिसमें सीआरपीएफ के दो जवान रवि विश्वास और एसके पटनायक और 4 नागरिक घायल हो गए हैं। दोनों सीआरपीएफ की 171 बटालियान की सी कंपनी के जवान हैं। 
 
उन्होंने बताया कि घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत स्थिर है। सूत्रों ने बताया कि विस्फोट के बाद अफरातफरी मचने के दौरान आतंकवादी घटनास्थल से भागने में सफल रहे। आतंकवादियों को पकड़ने के लिए सुरक्षा बलों ने तलाश अभियान शुरू किया है।
 
घटनास्थल से 5 किलोमीटर की सीमा में एक जांच चौकी बनाई गई है और सुरक्षा बल विशेषकर दोपहिया वाहनों की लगातार जांच कर रहे हैं।
 
गौरतलब है कि इससे पहले जम्मू के बाहरी इलाके नागरोटा में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गत शुक्रवार को पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर हमला किया था।
 
इसके बाद सुरक्षा बलों द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकवादी मारे गये थे और उनके पास से भारी मात्रा में गोला-बारूद एवं हथियारों के अलावा 6 एके राइफल और अमेरिका निर्मित स्नाइपर बरामद की गई थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अशोक गहलोत का बड़ा दावा, बोले- कांग्रेस अध्यक्ष बनना चाहता था, साजिश का हुआ शिकार...

होर्मुज स्ट्रेट में फिर बढ़ा तनाव, अमेरिका ने किया ईरानी ड्रोन पर हमला, ईरान ने ट्रंप को दी चेतावनी

INDIA गठबंधन बैठक से पहले बढ़ा तनाव, NDA नेताओं ने कसा तंज, DMK ने किया बहिष्कार

LPG : पड़ोसी देशों से सस्ता है एलपीजी, दाम बढ़ाने पर सरकार ने क्या कहा

महंगाई का झटका! घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपए महंगा, जानिए अब आपके शहर में कितनी होगी कीमत

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली में अचानक आया आंधी-तूफान, Air India के 3 विमान हुए क्षतिग्रस्‍त, IGI एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश को देश का अग्रणी स्टार्टअप गंतव्य बनाने की तैयारी, नई स्टार्टअप नीति-2026 पर मुख्यमंत्री योगी ने की समीक्षा

यूपी में 'मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना' बनी बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी

प्रदेश के हर जिले में लगेंगे जनकल्याण शिविर, CM डॉ. मोहन बोले- जनता को मिलेगा योजनाओं का लाभ

दिव्यांगों के लिए सहारा बनी योगी सरकार की पेंशन योजना, लाभार्थियों ने जताया आभार

अगला लेख