Hanuman Chalisa

श्रीनगर के हाई सिक्योरिटी झोन में ग्रेनेड हमला, कई घायल

सुरेश डुग्गर
शनिवार, 12 अक्टूबर 2019 (16:23 IST)
जम्मू। श्रीनगर में कड़ी सुरक्षा के बावजूद हरिसिंह हाई स्ट्रीट के पास आतंकियों ने ग्रेनेड फेंका है। इस हमले में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह ग्रेनेड अटैक तब हुआ है, जब घाटी में सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम बेहद सख्त हैं और हर जगह जवानों की सघन तैनाती की गई है।

घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज जारी है। विस्फोट स्थल से करीब 300 मीटर की दूरी पर ही नागरिक सचिवालय है। आतंकियों ने जहांगीर चौक को हरिसिंह हाई स्ट्रीट से जोड़ने वाली सड़क पर तैनात सीआरपीएफ के जवानों को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड फेंका। ग्रेनेड जवानों से दूर सड़क पर गिरा और इससे हुए जोरदार धमाके की चपेट में वहां से गुजर रहे लोग भी आ गए।

इसके अलावा वहां कई गाड़ियों को भी क्षति पहुंची है। यहां यह बताना असंगत नहीं होगा कि जिस जगह आतंकियों ने हमला किया है, वहां अलगाववादियों व आतंकियों के फरमान के बावजूद सुबह-शाम दुकानें खुलती हैं और दिनभर ठेलों पर सामान बेचने वाले मौजूद रहते हैं। इस इलाके में दिनभर लोगों की भीड़ लगी रहती है। घटना के तत्काल बाद ही मौके पर भारी मात्रा में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है।

घटनास्थल पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ-साथ सुरक्षबलों की टीम मौजूद है। सुरक्षाबल ग्रेनेड अटैक के बारे में पड़ताल कर रहे हैं। भारतीय सेना ने आतंकियों की तलाश में इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। इससे पहले दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों ने 5 अक्टूबर को ग्रेनेड हमला किया था। डीसी ऑफिस के बाहर किए गए हमले में एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी और एक पत्रकार समेत 14 लोग घायल हुए थे।

सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि आतंकी घाटी के अन्य जिलों में भी भीड़भाड़ वाले स्थानों पर हमले कर सकते हैं। इसके मद्देनजर घाटी के लगभग सभी जिला मुख्यालयों और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा पुख्ता कर दी गई है। सड़कों पर नाके लगाकर हर आने-जाने वाले की तलाशी ली जा रही है।
Show comments

जरूर पढ़ें

Cold Blob क्या है, क्या एल नीनो के बीच नया खतरा, क्यों बदल सकता है भारत के मानसून का मिजाज

तुलसी का बड़ा धमाका, US की पूर्व इंटेलिजेंस चीफ गबार्ड ने सार्वजनिक किए गुप्त दस्तावेज, Corona पर खुलासे से पूरी दुनिया में हड़कंप

Operation CyHawk : 700 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़! 916 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 राज्यों में दिल्ली पुलिस की मेगा रेड

Telegram vs WhatsApp : कौन-सा मैसेजिंग ऐप है बेहतर और दोनों में क्या है अंतर?

इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, अस्पताल में मौत, हादसा या नीट पेपर लीक से है कनेक्‍शन?

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र में भयावह हादसा, परभणी में मंदिर की गिरी छत, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

मिडिल ईस्ट से बड़ी खबर, ईरान ने फिर बंद किया हॉर्मुज, आखिर क्यों लिया ये फैसला?

नॉर्वे की युवराज्ञी अस्पताल में और बेटा जेल में

हे राम! चढ़ावा चोरी के बाद अब 40% कमीशन के आरोप से गरमाई अयोध्या

श्री श्री रविशंकर को मिला लक्ज़मबर्ग शांति पुरस्कार, 182 देशों में शांति प्रयासों का सम्मान, करोड़ों लोगों को किया प्रेरित

अगला लेख