प्रसिद्ध पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थुनबर्ग ने किया भारत में JEE-NEET परीक्षा का विरोध

Webdunia
मंगलवार, 25 अगस्त 2020 (18:50 IST)
नई दिल्ली। इंजीनियरिंग और मेडिकल में प्रवेश के लिए भारत में आयोजित होने जा रही JEE और NEET परीक्षाओं का अब प्रसिद्ध पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थुनबर्ग ने भी विरोध किया है। बढ़ते कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के बीच इन परीक्षाओं का आयोजन सितंबर माह में किया जा रहा है। 
 
ग्रेटा ने परीक्षाओं को स्थगित करने की बात करते हुए कहा कि वैश्विक महामारी के दौर में भारत में JEE और NEET परीक्षाओं का आयोजन पूरी तरह अनुचित है। उल्लेखनीय है कि भारत में भी इन परीक्षाओं का लगातार विरोध किया जा रहा है। 
 
पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी, महाराष्ट्र मंत्री और शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने भी कोरोना काल में परीक्षाएं नहीं कराने की मांग केन्द्र सरकार से की है। जेईई परीक्षाएं 1 से 6 सितंबर तक आयोजित होंगी, जबकि नीट की परीक्षा 13 सितंबर को होने वाली है। 
 
ट्‍विटर पर ग्रेटा का विद्यार्थियों ने काफी समर्थन किया। यूनिटी ऑफ स्टूडेंट नामक ट्‍विटर हैंडल से लिखा गया- आपके समर्थन के लिए धन्यवाद। निश्चित ही हमारी जीत होगी। वहीं, कुछ लोगों ने ग्रेटा का विरोध भी किया। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

5 लाख के इनामी भगोड़े अपराधी को NIA ने किया गिरफ्तार

कृष्ण जन्मभूमि मामले में गुरुवार को भी होगी सुनवाई, हिंदू पक्ष ने दी यह दलील...

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार

Krishi Startup : 9 साल में 7000 से ज्‍यादा हुई कृषि स्टार्टअप की संख्या, FAIFA रिपोर्ट में हुआ खुलासा

अगला लेख