बहुत गर्म हो रही है हमारे पैरों के नीचे की जमीन

Webdunia
बुधवार, 12 जुलाई 2023 (20:24 IST)
climate change news: हमारे धरातल के नीचे तापमान बढ़ रहा है जिससे भूमिगत जलवायु परिवर्तन की अवधारणा को बल मिल रहा है, लेकिन हमारा बुनियादी ढांचा इस हिसाब से तैयार नहीं किया गया है। वैज्ञानिकों ने यह जानकारी दी।
 
दुनिया भर के कई शहरी क्षेत्रों में इमारतों और भूमिगत परिवहन से निरंतर गर्मी निकलती देखी जा सकती है, जिससे जमीन खतरनाक रफ्तार से गर्म होती है और अनुसंधानकर्ताओं ने यह तापमान वृद्धि प्रति दशक 0.1 से 2.5 डिग्री सेल्सियस मापी है।
 
जमीन के गर्म होने से उसका विरूपण होता है जिसमें विस्तार और संकुचन दोनों शामिल होते हैं। इससे इमारत की नींव और आसपास की जमीन अत्यधिक हिल जाती है और कभी-कभी इसमें दरार पड़ जाती हैं, जिससे संरचनाओं के दीर्घकालिक कामकाज और टिकाऊपन पर असर पड़ता है।
 
जमीन हो रही है खराब : नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी के सिविल और पर्यावरण इंजीनियरिंग के सहायक प्रोफेसर और ‘कम्युनिकेशन्स इंजीनियरिंग’ पत्रिका में प्रकाशित अमेरिकी अध्ययन के प्रमुख एलेसेंड्रो रोटा लोरिया ने कहा कि तापमान में बदलाव के परिणामस्वरूप जमीन खराब हो रही है, और कोई भी मौजूदा नागरिक संरचना या बुनियादी ढांचा इन बदलावों के बारे में सोचकर डिजाइन नहीं किया गया है।
 
शोधकर्ताओं ने शिकागो के सेंसर-प्राप्त तापमान के आंकड़ों पर ‘सिमुलेशन’ का उपयोग करके पाया कि गर्म तापमान के कारण जमीन में 12 मिलीमीटर (मिमी) तक विस्तार हुआ और (इमारत के वजन के नीचे) 8 मिमी तक संकुचन और धंसाव हुआ। (भाषा)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

देश को ऑपरेशन तंदूर चाहिए था, सिंदूर नहीं, लोकसभा में सपा सांसद राजभर का बयान

जम्मू-कश्मीर में मारे गए आतंकियों को लेकर क्‍या बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

प्रियंका गांधी का विदेश मंत्री से सवाल, ऑपरेशन सिंदूर में अमेरिका के रोल पर चुप क्यों हैं?

वाडियार राजा का अनादर नहीं किया, बयान की गलत व्याख्या की गई : यतींद्र सिद्धारमैया

डोनाल्ड ट्रंप का मुंह बंद कराओ या भारत में.. संसद में दीपेंद्र हुड्डा ने सरकार से की यह मांग

अगला लेख