ग्राउंड रिपोर्ट: हैदराबाद पुलिस ने वहीं मारा जहां हैवानों ने किया था गैंगरेप...

Webdunia
शुक्रवार, 6 दिसंबर 2019 (11:27 IST)
हैदराबाद से वेबदुनिया प्रतिनिधि ने बताया कि एनकाउंटर हैदराबाद से 50 किलोमीटर दूर महबूब नगर ज़िले के चटनपल्ली गांव में हुआ। ये वही जगह है जहां 28 नवंबर को एक टोल प्लाज़ा के पास 26 साल की एक डॉक्टर का जला हुआ शव बरामद हुआ था। जांच में पता चला कि महिला के साथ गैंगरेप हुआ था और बाद में हत्या करने के बाद जला दिया था।
 
तेलंगाना पुलिस के एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) जितेंद्र के अनुसार शुक्रवार तड़के 3 से 6 बजे के बीच चारों अभियुक्तों की एक मुठभेड़ में मौत हो गई। इन्हें बुधवार को पुलिस हिरासत में सौंपा गया था। 

ALSO READ: एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के तौर पर पहचाने जाते हैं हैदराबाद पुलिस कमिश्नर सीपी सज्जनार, वारंगल में भी कर चुके हैं एनकाउंटर
बताया जा रहा है कि शानबाग से पुलिस गुरूवार रात को चारों अभियुक्तों को उस जगह ले गई जहाँ महिला डॉक्टर का जला हुआ शव बरामद किया गया था। वहां घटना का दृश्य रीक्रिएट करते समय अभियुक्तों ने पुलिस पर हमला करने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस की कार्रवाई में वो मारे गए।
 
इस समय घटनास्थल पर भारी भीड़ और पुलिस मौजूद है। यहां लोग पुलिस की जयकार करते हुए पुलिस अधिकारियों पर फूल बरसा रहे हैं। लोगों ने एसीपी जिंदाबाद और डीसीपी जिंदाबाद के नारे भी लगाए। उल्लेखनीय है कि हैदराबाद समेत देश भर में एक बड़ा वर्ग पुलिस की इस कार्रवाई का समर्थन कर रहा है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

बिहार में आकाशीय बिजली का कहर, 24 घंटे में 19 लोगों की मौत

Ballistic Missiles : ओडिशा में पृथ्वी-II और अग्नि-1 मिसाइलों का सफल परीक्षण, जानिए घातक मिसाइलों की खूबियां

अगला लेख