Hanuman Chalisa

जीएसटी पर बवाल, क्या समर्थन करेगी सपा...

Webdunia
शुक्रवार, 30 जून 2017 (14:10 IST)
लखनऊ। देश में माल एवं सेवाकर (जीएसटी) लागू होने के महज कुछ घंटे बाकी रहने के बावजूद समाजवादी पार्टी (सपा) का इस बारे में रुख स्पष्ट नहीं हुआ है। सपा प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी जहां सपा को जीएसटी के पक्ष में बता रहे हैं वहीं वरिष्ठ नेता नरेश अग्रवाल जीएसटी को काला कानून ठहरा रहे हैं।

चौधरी ने जीएसटी को लेकर सपा के रुख के बारे में पूछे जाने पर बताया कि सपा पहले ही इस कानून के पक्ष में रही है और उसने संसद में इसका समर्थन भी किया था। उन्होंने कहा ऐसे में सपा के जीएसटी के पक्ष में होने का रुख बिलकुल स्पष्ट है।

दूसरी ओर, सपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य नरेश अग्रवाल ने कहा कि जीएसटी एक काला कानून है और इससे देश में ईस्ट इंडिया कंपनी के काल वाले हालात फिर से पैदा हो जाएंगे। जीएसटी को लेकर संसद में आयोजित होने वाले सत्र में अपनी शिरकत की संभावना के बारे में पूछे जाने पर अग्रवाल ने कहा कि वे इस बारे में ऐन वक्त पर कोई निर्णय लेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सपा जीएसटी का समर्थन नहीं करेगी। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

TMC में बगावत को लेकर ममता का कड़ा एक्‍शन, 8 नेताओं को पार्टी से निकाला, बागियों ने किसे बनाया अध्‍यक्ष?

India-US Trade Talks 2026: अमेरिका के साथ बड़ी डील की तैयारी में भारत, शेयर बाजार के निवेशकों के लिए क्या है इसके मायने?

लखनऊ अग्निकांड के पीछे कौन जिम्मेदार? जांच में सामने आ रही चौंकाने वाली लापरवाहियां

तेल निर्यात में राहत के बीच ट्रंप की चेतावनी, क्या मुश्किल में पड़ जाएगी US-Iran डील?

Positive IOD क्या है? कैसे बनता है भारतीय मानसून का 'रक्षक' और El Nino के असर को करता है कमजोर

सभी देखें

नवीनतम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन पर लगे आरोपों को भाजपा ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षड्यंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

Padma Awards 2026 : एक्‍टर ममूटी और गायिका अलका याग्निक को 'पद्म भूषण', राष्ट्रपति मुर्मू ने 65 हस्तियों को किया सम्मानित

मौत पर राजनीति न करें अखिलेश, अलीगंज की घटना उनके कुकृत्यों का नतीजा : ब्रजेश पाठक

बेंगलुरु में होगा 'यूपी ग्लोबल ग्रोथ डायलॉग' का आयोजन, देश के कई दिग्गज उद्योगपति होंगे शामिल

'शिक्षक सर्वोपरि' के मंत्र के साथ शिक्षा सुधारों को नई गति दे रही योगी सरकार, एसीएस ने रखा व्यापक रोडमैप

अगला लेख