Hanuman Chalisa

सरकार ने तय किए जीएसटी के तहत करदाताओं के मानक

Webdunia
शुक्रवार, 22 सितम्बर 2017 (01:07 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें माल व सेवा कर (जीएसटी) के करदाताओं का विभाजन उनकी भौगोलिक स्थिति और प्रकार को ध्यान में रखते हुए करेंगी। यह विभाजन कंप्यूटर आधारित होगा, जिसमें नमूनों का चयन बेतरतीब तरीके से किया जाएगा।
 
जीएसटी परिषद सचिवालय ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों और केंद्रीय कर के प्रधान आयुक्तों को भेजे परिपत्र में करदाताओं के विभाजन के संबंध में दिशानिर्देश दिया। यह विभाजन करदाताओं के कुल कारोबार पर आधारित होगा ताकि नए कर ढांचे के तहत एक ही इंटरफेस की आश्वस्ति हो सके।
 
इसके अनुसार, 1.5 करोड़ रुपए से कम के वार्षिक कारोबार वाले करदाताओं में 90 प्रतिशत करदाताओं का नियंत्रण राज्य सरकार के पास होगा। शेष 10 प्रतिशत का नियंत्रण केंद्र सरकार के पास होगा। 1.5 करोड़ रुपए से अधिक कारोबार वाले करदाताओं का बंटवारा केंद्र एवं राज्य सरकार के बीच आधा-आधा होगा।
 
परिपत्र में कहा गया, करदाताओं का विभाजन प्रत्‍येक राज्य में कंप्यूटर के द्वारा होगा तथा यह नमूनों के बेतरतीब चयन पर आधारित होगा। इसमें भौगोलिक स्थिति या करदाताओं के प्रकार में से किसी एक को ध्यान में रखा जाएगा, जिसके ऊपर दोनों पक्ष सहमत होंगे उसको ही आधार बनाया जाएगा। 
 
जीएसटी परिषद सचिवालय ने कहा कि राज्य स्तरीय समिति जिसमें संबंधित राज्यों के मुख्य सचिव या सचिव तथा केंद्रीय कर आयुक्त शामिल हैं, पहले ही केंद्र और राज्यों के बीच प्रभावी तालमेल कायम करने की स्थिति में हैं। उसने कहा, समिति अब प्रत्‍येक राज्यों में करदाताओं के विभाजन के लिए आवश्यक कदम उठा सकती हैं। जीएसटी नेटवर्क पोर्टल पर अब तक 86 लाख से अधिक करदाता पंजीकृत हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

विदेश यात्रा पर टैक्स लगाने की अफवाहों पर आया सरकार का बयान, PM मोदी ने क्या कहा

CJI सूर्यकांत की बड़ी टिप्पणी, कुछ बेरोजगार युवा ‘कॉकरोच’ की तरह हैं, व्यवस्था पर हमला करते हैं

NEET-UG 2026 पेपर लीक केस में CBI का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर गिरफ्तार

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

धार भोजशाला पर हाईकोर्ट के फैसले से सीएम डॉ. मोहन यादव गदगद, कहा यह क्षण हमारी सांस्कृतिक विरासत के सम्मान का

अगला लेख