Publish Date: Fri, 30 Jul 2021 (16:56 IST)
Updated Date: Fri, 30 Jul 2021 (17:02 IST)
मुख्य बिंदु
-
दिल्ली विधानसभा में जीएसटी संशोधन विधेयक पारित
-
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पेश किया
-
दिल्ली जीएसटी कानून में 15 नए संशोधन
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा ने मानसून सत्र के दूसरे दिन शुक्रवार को 'दिल्ली वस्तु एवं सेवाकर (संशोधन) विधेयक, 2021' को पारित किया। इस दौरान विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक ही दिन विधेयक को पेश करने और पारित किए जाने को लेकर इसका विरोध किया।
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इसे पेश करते हुए कहा कि इन परिवर्तनों से व्यापारियों के कामकाज को सुचारु बनाने में मदद मिलेगी। इस विधेयक के जरिए दिल्ली जीएसटी कानून में 15 नए संशोधन किए गए हैं। जीएसटी एक नया कानून है। हमारी जानकारी में आया है कि कुछ लोग टैक्स की चोरी कर रहे हैं इसलिए कुछ संशोधनों का मकसद कर चोरी को रोकना है। सिसोदिया ने कहा कि इनमें से एक संशोधन 1.5 करोड़ और उससे अधिक के कारोबार वाले पंजीकृत व्यापारियों के अनिवार्य ऑडिट की आवश्यकता को दूर करता है।(भाषा)